अच्छी सेहत बनाने का 100% असरदार तरीका व घरेलू उपाय | Sehat Kaise Banaye

सेहत कैसे बनाएं (Sehat Kaise Banaye) | आजकल जहाँ ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने दुबले-पतले शरीर से दुखी हैं। दुबलेपन के कारण पर्सनल्टी पर बुरा असर तो पड़ता ही है साथ ही शरीर में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा दुबलेपन के कारण कुछ लोगों में कंफिडेंस की कमी भी देखी जाती है। लेकिन इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप कुछ ही महीनों में अच्छी सेहत बना सकते हैं। 

सेहत बनाने के लिए (health kaise banaye) आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा और साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में भी थोड़ा सुधार करना होगा। अगर आप सोच रहे हैं की सेहत बनाने के लिए क्या खाएं, जीवनशैली में किस तरह के बदलाव करें और कौन सी एक्सरसाइज करें तो चिंता न करें इस आर्टिकल में हम आपको हेल्थ बनाने का तरीका (sehat banane ke tarika), सेहत बनाने के घरेलू उपाय, डाइट, एक्सरसाइज व आयुर्वेदिक दवा के बारे में बता रहे हैं।

सेहत (हेल्थ) कैसे बनाएं – Sehat Kaise Banaye in Hindi

sehat kaise banaye

किसी भी बीमारी या समस्या का इलाज जानने से पहले उसके पीछे के कारणों को जानना बेहद जरुरी होता है, जिससे समस्या का जड़ से उपचार किया जा सके। अच्छी सेहत बनाने के लिए भी यह नियम लागू होता है। इसलिए सेहत कैसे बनाएं  (sehat kaise banaye) के बारे में जानने से पहले आपको सेहत न बन पाने के पीछे के कारणों के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए, जो इस प्रकार हैं।

1. भोजन में पोषण की कमी

सेहत न बनने के पीछे का सबसे बड़ा कारण भोजन में पोषण की कमी का होना है। भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, वसा और विटामिन व मिनरल्स की कमी का सीधा असर सेहत पर पड़ता है, जिस वजह से शरीर का सही से विकास नहीं हो पाता है और साथ ही इससे शरीर में कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। 

2. खुलकर भूख न लगना

सही से भूख न लगना भी हेल्थ न बन पाने का एक मुख्य कारण है। कुछ लोगों को दिनभर भूख ही नहीं लगती हैं जिस कारण उनका भोजन करने का मन ही नहीं करता है। कम भोजन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण और कैलोरी नहीं मिल पाती है जिस वजह से सेहत बनने में परेशानी होती हैं। भूख न लगने का एक मुख्य कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं।  

3. कमजोर पाचन तंत्र 

कुछ लोग अच्छा खाते-पीते हैं लेकिन फिर भी उनकी सेहत अच्छी नहीं होती है, ऐसा कमजोर पाचन तंत्र के कारण होता है। पाचन तंत्र भोजन को पचाने का कार्य करता है, यह पोषक तत्वों को छोटे भागों में तोड़कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। अगर पाचन तंत्र ठीक से कार्य न करें तो सेहत में गड़बड़ हो सकती है और शरीर  में बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। साधारण शब्दों में समझें तो कमजोर पाचन तंत्र के कारण खाया-पिया शरीर में न लगकर मल-मूत्र के रास्ते बाहर निकल जाता है। 

4. ज्यादा तनाव व चिंता 

तनाव व चिंता न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि इससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। आप कितना भी अच्छा व पौष्टिक भोजन कर क्यों न कर लें यदि तनाव व चिंता से दूर नहीं रहेंगे तो आपकी सेहत नहीं बन सकती। सेहत कैसे बनाएं (sehat kaise banaye) के लिए तनाव व चिंता से दूरी बनाना बेहद जरुरी होता है। 

 5. सेहत न बनने के कुछ अन्य कारण  

  • अनुवांशिक कारण। 
  • पेट से जुड़ी परेशानियां। 
  • लिवर से जुड़ी परेशानियां। 
  • हार्मोन संबंधी समस्याएं। 
  • थायराइड संबंधी परेशानी। 
  • पेट में अल्सर की परेशानी। 

सेहत (हेल्थ) बनाने का तरीका – Sehat Banane Ka Tarika

sehat banane ka tarika

1. हेल्थ बनाने के लिए प्रोटीनयुक्त भोजन करें

अच्छी हेल्थ बनाने के लिए (sehat banane ka tarika) प्रोटीन सबसे ज्यादा जरुरी होता है। प्रोटीन हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, साथ ही यह शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रीसर्च (ICMR) के अनुसार एक सामान्य व्यक्ति/महिला को अपने प्रति एक किलो ग्राम वजन पर कम से कम एक ग्राम प्रोटीन जरूर लेना चाहिए।

इस हिसाब से, यदि आपका वजन 60kg है तो आपको पूरे दिन में कम से कम 60g प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। जबकि एक्सरसाइज करने वाले लोगों को प्रोटीन की अधिक जरूरत होती है। प्रोटीन आपको कई खाद्य पदार्थों से मिल सकता है। मांसहारी भोजन के अलावा बहुत से शाकाहारी भोजन में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 

यह भी पढ़े : भारत में प्रोटीन के 25 सबसे अच्छे स्रोत

2. पाचन शक्ति मजबूत बनाये 

सेहत बनाने के लिए (health kaise banaye) पाचन शक्ति का मजबूत होना बेहद जरूरी हैं। अगर आप चाहते हैं की आपकी पाचन शक्ति मजबूत रहे और खाया-पिया शरीर में सही से लगे तो आपको इन बातों का ध्यान अवश्य रखना होगा। 

  • भोजन हमेशा आराम से बैठकर चबा-चबा कर खाएं, भोजन को इतना चबाएं की उसका आधा पाचन मुँह के अंदर ही हो जाए।
  • दिन-भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने का सबसे आसान उपाय है।
  • एक बारी में ज्यादा भोजन न करें, दिन में दो बार भारी भोजन करने की जगह 3-4 बार हल्का-हल्का भोजन करें।
  • सदैव समय पर भोजन करें, भोजन करने का एक निश्चित समय तय करें।
  • ऑयली फूड और फास्ट फूड का सेवन न करें, इनमें पोषक तत्वों की कमी होती है और यह पाचन शक्ति को कमजोर बनाते हैं।
  • भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, हेल्दी फैट और फाइबर जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें।
  • पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए योग का सहारा लें, कुछ ऐसे योगासन हैं जो पाचन सकती को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
  • योग के साथ साथ नियमित एक्सरसाइज करें और दिनभर एक्टिव रहे।

हेल्थ बनाने के तरीके (sehat banane ka tarika) में पाचन शक्ति को मजबूत बनाना बेहद जरुरी है, इसलिए उपरोक्त सभी छोटी-छोटी बातों का जरूर ध्यान रखें। 

3. सेहत बनाने के लिए एक्सरसाइज   

हेल्थ बनाने के लिए (health kaise banaye) एक्सरसाइज करना भी बेहद जरुरी है। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों (muscles) में दबाव पड़ेगा, वो टूटेंगी और फिर तेजी से ग्रो करेंगी। आपने देखा होगा की जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारी बॉडी में हल्का-हल्का दर्द होता है, यह दर्द मांसपेशियों के टूटने के कारण ही होता है और कुछ दिन लगातार एक्सरसाइज करते रहने से यह दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है।

अगर शुरुआत में एक्सरसाइज करने से आपकी मांसपेशियों (muscles) में दर्द हो तो इस दर्द से घबराये न और एक्सरसाइज करना बीच में ही न छोड़ दें। यह दर्द आपको संकेत देता हैं की आप जो भी कर रहे हैं, ठीक कर रहे हैं और इसका फल आपको जल्द ही मिलेगा, बस थोड़ा सब्र रखें और मेहनत करते रहें।

अगर आपकी दिनचर्या बहुत ज्यादा व्यस्त रहती हैं तो भी आप दिन में 20-30 मिनट का समय निकालकर अपने घर में ही एक्सरसाइज कर सकते हैं, आपको जिम जाने की भी जरुरत नहीं हैं। आप घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। घर पर करने के लिए कुछ एक्सरसाइज इस प्रकार हैं।

Biceps के लिए एक्सरसाइज

  • बाइसेप्स डंबल कर्ल
  • स्टेंडिंग बार्बेल कर्ल
  • हेमर डंबल कर्ल
  • रिवर्स कर्ल

Chest के लिए एक्सरसाइज

  • पुशअप
  • डंबल प्रेस
  • डंबल पुलओवर
  • चेस्ट डिप्स

Shoulder एक्सरसाइज

  • शोल्डर एक्सरसाइज
  • मिलिट्री प्रेस
  • बारबेल प्रेस
  • लेटरल रेजेज

Leg एक्सरसाइज

  • स्क्वाट्स
  • लंजेस
  • वाकिंग लंजेस
  • बॉक्स जम्प्स
  • काफ रेजेज  

यह भी पढ़े :

4. सेहत बनाने के लिए योग

हेल्थ बनाने के तरीके (sehat banane ka tarika) में योग भी एक अच्छा ऑप्शन है। आजकल नेता, अभिनेता और खिलाड़ी भी अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। योग से शरीर स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान रहता हैं, स्टैमिना बढ़ता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत रहती है। साथ ही मेन्टल हेल्थ के लिए भी योग फायदेमंद होता है।

योग के जितने लाभ गिनाये जाए उतने कम हैं। आपको दिन में 20-30 मिनट का समय निकालकर योग ज़रूर करना चाहिए। कुछ ऐसे योगासन हैं जिन्हें करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। इनमें से कुछ योगासन इस प्रकार हैं जिन्हें कोई भी आसानी से घर पर ही कर सकता हैं।

यह भी पढ़े – वजन बढ़ाने के लिए 10 आसान योगासन

4. सेहत बनाने के लिए हेल्दी डाइट

हेल्थ बनाने के लिए हमेशा घर पर बना पौष्टिक भोजन ही करना चाहिए। दिनभर में 3-4 मील ले सकते हैं, कोशिश करें की हर मील में अलग-अलग प्रकार का भोजन शामिल हो, एक जैसा भोजन करने से भी बचें। भोजन में आप रोटी, चावल, दाल, सब्जी, सलाद आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा दूध, दही, फल, जूस व ड्राई फ्रूट्स आदि को भी अपने भोजन में शामिल करें। इसके अलावा ज्यादा ऑयली फूड्स और फास्ट फूड्स से दूर ही रहें तो बेहतर होगा।    

5. बुरी आदतों से दूर रहें

अगर आप अच्छी हेल्थ बनाना चाहते हैं तो आपको बीड़ी, सिगरेट, शराब व तंबाकू आदि से दूर रहना चाहिए। ये सभी चीजें हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक होती है, इनके कारण आपकी पूरी मेहनत खराब हो सकती है इसलिए हेल्थ बनाने का तरीका (sehat banane ka tarika) में इस बात का भी जरूर ध्यान रखें और इन सब बुरी चीजों से दूरी बनाकर रखें। इन सभ की जगह अच्छी और पौष्टिक चीजों में पैसे खर्च करें। 

6. बॉडी चेकअप कराएं

अगर आपका शरीर बहुत ज्यादा दुबला-पतला है और सेहत बनाने के लिए आप सभी उपाय भी आजमा चुके हैं, लेकिन फिर भी आपको कोई रिजल्ट नहीं मिल रहा तो आपको एक बार अपने शरीर की जांच भी करा लेनी चाहिए। दरअसल, हमारा शरीर मशीन की तरह कार्य करता है, यदि इसका एक भी पुर्जा ढीला पड़ गया तो हेल्थ पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए समय-समय पर शरीर की जांच कराना भी जरुरी होता है। 

सेहत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए – Sehat Banane Ke Liye Kya Khana Chahiye

 Sehat Banane Ke Liye Kya Khana Chahiye

1. दूध – दूध में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं इसलिए सेहत बनाने के लिए अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करें। 

2. पनीर – दूध की तरह पनीर में भी  प्रोटीन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है और इसमें कैलोरी भी अधिक होती है जो वेट बढ़ाने पर सेहत बनाने में आपकी मदद कर सकता है।

3. केला – सेहत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए का एक जवाब केला है। केला कार्बोहायड्रेट का एक अच्छा सोर्स है और इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती है। यह हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाने और शरीर में एनर्जी बढ़ाने में सहायक होता है। 

4. अंडा – अंडा प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत में से एक है। एक अंडे में 4-6 ग्राम तक प्रोटीन पाया जाता है जो अच्छी हेल्थ बनाने के लिए बेहद जरुरी है। आप दिनभर में 3-4 अंडे खा सकते हैं। 

5. मछली – सेहत बनाने के लिए आप मछली भी खा सकते हैं। मछली में प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स व कई प्रकार के मिनरल्स मौजूद होते हैं जो सेहत बनाने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। 

6. चिकन – चिकन प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है इसलिए अपनी डाइट में आप इसे भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे की आपको बटर चिकन या कड़ाई चिकन या फिर चिकन बिरयानी का सेवन नहीं करना है, बल्की चिकन को उबालकर या रोस्ट करके खाना है। 

7. ओट्स – सेहत बनाने के लिए क्या खाएं की लिस्ट में अगला नाम ओट्स का है। आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन कर सकते हैं। ओट्स में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। ओट्स को और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें ड्राई फ्रूट्स व सीड्स का उपयोग भी कर सकते हैं। 

8. दलिया – ओट्स की तरह दलिया भी एक हेल्दी नाश्ता है। आपको ओट्स या दलिया में से जो भी ज्यादा पसंद हो आप उसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए ओट्स के मुकाबले दलिया ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।

9. ड्राई फ्रूट्स – सेहत बनाने की डाइट में बादाम, किशमिश, अंजीर, छुहारे, मुनक्का, मखाना आदि जैसे ड्राई फ्रूट्स भी जरूर शामिल करें। ये हेल्दी फैट्स, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं। लेकिन ध्यान रहे की इनका उपयोग एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

10. फल और सब्जियां – सेहत बनाने के लिए फल और सब्जियों का सेवन भी बेहद जरुरी होता है। इनमें कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को  फिट, स्वस्थ व तंदरुस्त बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप फलों और सब्जियों से बने जूस का सेवन भी कर सकते हैं।  

यह भी पढ़े : वजन बढ़ाने के लिए पूरे दिन का डाइट चार्ट

 सेहत बनाने के रामबाण उपाय – Sehat Banane Ke Gharelu Upay

Sehat Banane Ke Gharelu Upay

1. बनाना शेक (Banana Shake)

बनाना शेक, सेहत बनाने का रामबाण उपाय (sehat banane ke gharelu upay) है। केले का शेक बनाने के लिए आपको आधा गिलास दूध, दो अच्छी तरह पके हुए केले, कुछ ड्राई फ्रूट्स, एक चम्मच पीनट बटर और एक चम्मच शहद की जरूरत होगी। इन सभी चीजों को मिक्स करके जूसर की मदद से शेक बना लें और आराम से बैठकर इसका सेवन करें। केले के इस जूस में आपको पर्याप्त कैलोरी मिलेगी जिसमें वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें – केला खाने का सही समय और सही तरीका

2. सेहत बनाने का घरेलू उपाय है मुनक्का

सेहत कैसे बनाये घरेलू उपाय (sehat banane ke gharelu upay) में मुनक्का भी बेहद कारगर होता है। बहुत कम लोगों को इसके गुणों के बारे में जानकारी होती है। आप 20 से 25 ग्राम मुनक्का रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह एक गिलास दूध में इन्हें अच्छे से उबाल ले और फिर इन्हें दूध के साथ चबा-चबा कर खाएं। मुनक्का एनीमिया की कमी को दूर करने, वजन बढ़ाने व कमजोरी दूर करने में काफी मददगार होते हैं। 

3. सेहत बनाने का उपाय है स्प्राउट्स (Sprouts)

सेहत बनाने के लिए (sehat kaise banaye) स्प्राउट्स भी बहुत लाभकारी होते हैं। स्प्राउट्स बनाने के लिए मूंग दाल, सोयाबीन दाल, काला चना आदि को पानी मे भिगोकर रख दें और जब यह अच्छी तरह फूल जाए तब इन्हें एक साफ कपड़े में बांद दे।

जब इनमे अंकुर निकल जाएं तब आप इनका सेवन कर सकते हैं। स्प्राउट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। जो लोग शाकाहारी है और अंडा, मांस, मछली आदि का सेवन नहीं कर सकते उन्हें अपनी डाइट में स्प्राउट्स (Sprouts) को जरूर शामिल करना चाहिए।

4. हेल्थ बनाने के लिए उबले आलू और दही का सेवन करें 

उबले आलू और दही का सेवन करने से भी अच्छी हेल्थ बनाने में काफी मदद मिल सकती है। यह एक हाई कैलोरी मील है जिससे शरीर को कार्ब्स और प्रोटीन की प्राप्ति होती है। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो वर्कआउट करने से 40 मिनट पहले आप दो आलू दही के साथ खा सकते हैं, यह आपके लिए एक अच्छी प्री-वर्कआउट मील का काम करेगा और आपको एक्सरसाइज करते समय जल्दी थकने नहीं देगा।

सेहत बनाने की दवा आयुर्वेदिक – Sehat Banane ki Dawa

Sehat Banane ki Dawa

कुछ लोग हेल्थ बनाने के लिए दवा (sehat banane ki dawa) और सप्लीमेंट्सका सेवन भी करते हैं जो हमारे विचार से बिल्कुल भी सही नहीं रहता। सेहत बनाने की दवा का साइड इफेक्ट्स भी हो सकता है। इनमें से ज्यादातर दवाइयां किडनी और लिवर को नुकसान पहुँचाने का काम करती है।

इसलिए हमारी सलाह रहेगी की आप सेहत बनाने की दवा (sehat banane ki dava) का बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें और इनके उपर पैसे खर्च न करें। नेचुरल तरीके से ही सेहत बनाए। 

मार्किट में कुछ ऐसे आयुर्वेदिक प्रोडक्ट मौजूद है जो सेहत बनाने और वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप चाहे तो थोड़ा रिसर्च करके और डॉक्टर की सलाह से इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्किट में मौजूद कुछ बेहतरीन सेहत बनाने की दवा या प्रोडक्ट्स इस प्रकार हैं।

1. सेहत बनाने की आयुर्वेदिक दवा – अश्वगंदा

अश्वगंदा एक आयुर्वेदिक हर्ब हैं, जिसके हज़ारों फायदे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने, शरीर की कमजोरी दूर करने, वजन बढ़ाने, पाचन तंत्र मजबूत बनाने और शरीर में एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन आयुर्वदिक प्रोडक्ट हैं।

बहुत से बॉडी बिल्डर या जिम जाने वाले लोग भी अश्वगंदा का सेवन करते हैं। अश्वगंदा सेहत बनाने की किसी दवा से कम नहीं हैं मगर इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार डॉक्टर की सलाह भी अवश्य लेनी चाहिए।

2. हेल्थ बनाने की दवा – सतावरी चूर्ण

सतावरी चूर्ण शरीर के अविकसित अंगो को विकसित करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक दवा (sehat banane ki dava) हैं। इसके इस्तेमाल से शारीरिक दुर्बलता दूर होती हैं और शरीर में खाया पिया लगने लगता हैं। लड़कियों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद (ladkiyan sehat kaise banaye) हैं और शरीर के अंगो को उभारने का काम करता हैं, ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में यह प्रोडक्ट लाभप्रद होता हैं।

3. सेहत बनाने की दवा – च्यवनप्राश

च्यवनप्राश भी सेहत बनाने की दवा से कम नहीं हैं। च्यवनप्राश एक पूर्ण आयुर्वेदिक उत्पाद है जिसको कई सारी जड़ी बूटियों से तैयार किया जाता हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शरीर की कमजोरी दूर करने और शरीर में ऊर्जा लाने में सहायक होता हैं। साथ ही इसके सेवन से भूख भी बढ़ती हैं।

मोटा होने और sehat banane ki dawa (आयुर्वेदिक प्रोडक्ट) के ऊपर हमने एक संक्षेप में आर्टिकल भी लिखा हैं, आप चाहे तो हमारा यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं – मोटा होने के लिए पतंजलि के 11 पॉवरफुल आयुर्वेदिक प्रोडक्ट

सेहत बनाने के उपाय इन चीजों के इस्तेमाल से बचें – Sehat Banane ke Upay 

सेहत कैसे बनाये (health kaise banaye) और सेहत बनाने के तरीके  (sehat banane ka tarika) के विषय में हम उपर बता चुके हैं की आपको क्या-क्या करना चाहिए। अब हम बात करेंगे की आपको क्या-क्या नहीं करना चाहिए और वह कौन-कौन सी गलतियां हैं जिन्हें लोग अनदेखा करते हैं, जिसके कारण उनकी सेहत नहीं बन पाती हैं।

  • आपको ज्यादा चीनी और चीनी से बने खाद्य पदार्थों जैसे केक, कैंडी, कोल्ड ड्रिंक, जलेबी आदि का सेवन नहीं करना हैं।
  • बाजार के पैकेट बंद खाद्य पदार्थों जैसे चिप्स, बिस्कुट, ब्रेड, कुरकुरे आदि का सेवन नहीं करना हैं।
  • बहुत ज्यादा तेलीय चीजें जैसे पकोड़े, छोले भठूरे, समोसे, परांठे आदि का सेवन नहीं करना हैं।
  • मैदा और मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना हैं।
  • खाना खाने के बाद एक ही जगह पर बैठे न रहें।
  • एक बार में ही बहुत ज्यादा भोजन न करें, जिससे की आपका पेट भारी हो जाए।
  • सुबह का नाश्ता ज़रूर करें, इसे स्किप न करें

15 दिन में सेहत कैसे बनाये – 15 Din Me Health Kaise Banaye

नेचुरल तरीके से 15 दिन में सेहत बनाना संभव नहीं है, सेहत बनाने के लिए आपको निरंतर मेहनत करनी होगी और अपनी जीवन शैली व खानपान में सुधार करना होगा। 2-3 महीने तक अच्छी डाइट और एक्साइज करने के बाद आपको अपने शरीर में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। सेहत बनाने के लिए नेचुरल तरीका सबसे बेस्ट होता है और लेकिन इसमें थोड़ा समय लगता है। इसलिए आप रिजल्ट की ज्यादा चिंता न करें और निरंतर मेहनत करते रहें।

FAQs | Health Kaise Banaye

Q. सेहत बनाने के लिए क्या खाएं?

Ans. सेहत बनाने के लिए अपने आप दूध, पनीर, अंडा, मछली, चिकेन, केला, उबले आलू, चीकू, आम, अंकुरित अनाज, बादाम, किशमिश, दलिया, साबूदाना खीर आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बनाना शेक, मैंगो शेक या होममेड प्रोटीन शेक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Q. सेहत बनाने की दवा आयुर्वेदिक क्या है?

Ans. अश्वगंधा चूर्ण, शतावरी चूर्ण और च्यवनप्राश सेहत बनाने की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल आपको डॉक्टर कि सलाह के बाद ही करना चाहिए।

Q. सेहत बनाने के लिए क्या करना पड़ेगा ?

Ans. अच्छी सेहत बनाने के लिए आपको 3 चीजें अवश्य करनी पड़ेगी। 1) खानपान में सुधार, 2) एक्सरसाइज और 3) बुरी आदतों से दूरी।

Q. लड़कियां सेहत कैसे बनाये?

Ans. ऊपर बताए गए “अच्छी सेहत कैसे बनाये” के सभी रूल लड़के व लड़कियों के लिए एक समान है। केवल, अश्वगंधा की जगह लड़कियां शतावरी चूर्ण का इस्तेमाल कर सकती है।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने सेहत कैसे बनाएं (sehat kaise banaye) के बारे में जाना। जिसमे हमने आपको सेहत बनाने का तरीका, घरेलू उपाय, एक्सरसाइज, डाइट और सेहत बनाने की आयुर्वेदिक दवा के बारे में बताया। उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल या कोई भी दुविधा हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

7 thoughts on “अच्छी सेहत बनाने का 100% असरदार तरीका व घरेलू उपाय | Sehat Kaise Banaye”

Leave a Comment