दही खाने का सही समय सही तरीका और फायदे | Dahi Khane Ka Sahi Samay

 Dahi ke fayde in hindi : दही भारतीय व्यंजन का एक अहम हिस्सा हैं, कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने में भी दही का इस्तेमाल किया जाता हैं। दही के फायदे (dahi ke fayde) की बात करें तो दही के अनेकों हेल्थ बेनिफिट हैं, इसके साथ ही बालों और स्किन की परेशानियों के लिए भी दही फायदेमंद होती हैं।

दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। हमारे देश में दही लगभग हर घर में खाई जाती हैं, लेकिन फिर भी दही खाने के फायदे (dahi khane ke benefits in hindi) और दही खाने का सही समय (Dahi khane ka sahi time) ज्यादातर लोगों को पता नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें दही के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। 

इस आर्टिकल में आगे जानेंगे दही के फायदे (dahi ke fayde in hindi) और दही खाने का सही टाइम (dahi khane ka sahi samay) क्या हैं, साथ ही स्किन और बालों के लिए दही का इस्तेमाल कैसे करें और क्या दही खाने के नुकसान भी हो सकते हैं।

दही के फायदे | Dahi ke fayde | Dahi khane ke fayde

dahi ke fayde or dahi khane ka sahi samay

दही खाना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। दही में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में सहायक होते हैं, साथ ही बालों और त्वचा के लिए भी दही का इस्तेमाल लाभकारी होता हैं। दही के हेल्थ बेनिफिट इस प्रकार हैं।

1. पेट की समश्याओं के लिए दही खाने के फायदे

अनियमित खानपान का असर पेट पर भी पड़ता हैं, जिसके कारण पेट में कई तरह की समश्याएं हो सकती हैं। पेट की इन्ही समश्याओं के लिए दही का सेवन (dahi ke fayde in hindi) लाभकारी होता हैं। पेट की परेशानियों जैसे कब्ज, एसिडिटी और अपच में दही खाना फायदेमंद होता हैं। 

2. प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं दही

दही प्रोटीन के स्रोत में से एक हैं। दही में दूध के मुकाबले ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के विकास, शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता हैं। साकाहारी लोगों के लिए दही प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं।

3. दही खाने से हड्डियां रहती हैं मजबूत

दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम भी मौजूद होता हैं, कैल्शियम शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक होता हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द के लिए भी दही का सेवन फायदेमंद (dahi khane ke fayde) होता हैं।

यही भी पढ़े : दांतों और मसूड़ों के लिए तेल से कुल्ला करने के फायदे

4. दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं

दही के फायदे पाचन तंत्र के लिए भी अच्छे होते हैं, दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी कमजोर पाचन तंत्र की समस्या से जूझ रहे हैं तो दही को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

5. शारीरिक ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ाने में उपयोगी

दही में मौजूद पोषक तत्व शरीर की ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ाने में सहायक होते हैं, साथ ही शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए भी दही एक सुपरफूड (dahi ke fayde) हैं। जिन लोगों का सवाल होता हैं कि शरीर की कमजोरी दूर करके स्टैमिना कैसे बढ़ाये उन्हें दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

6. शरीर की गर्मी दूर करने में मददगार होती हैं दही

शरीर की गर्मी यानी बॉडी हीट को दूर करने के लिए गर्मियों के मौसम में दही खाना (dahi khane ke fayde) फायदेमंद होता हैं। दही की तासीर ठंडी होती हैं जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करती हैं, साथ ही पेट की गर्मी को दूर करने के लिए भी दही फायदेमंद होती हैं।

7. लिवर की परेशानियों के लिए लाभकारी

दही खाने के फायदे (dahi khane ke fayde) लिवर से संबंधित विभिन्न रोगों के लिए भी अच्छे होते हैं। दही में मौजूद  प्रोबायोटिक यानी अच्छे बैक्टीरिया शरीर से विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकलने का काम करते हैं जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता हैं।

8. दही खाने से बढ़ती हैं इम्युनिटी 

आजकल लोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ लोग तरह तरह की गोलिया, टेबलेट और दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा आप दही का सेवन करें, दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया शरीर से विषाक्त पदार्थों से लड़ने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं। साथ ही दही में मौजूद पोषक तत्व भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

9. दही खाने से तनाव कम होता हैं 

दही खाने का फायदा (dahi khane ka fayde) यह भी हैं की इससे मस्तिष्क को आराम मिलता हैं और तनाव कम होता हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया मस्तिष्क की हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं, यह दिमाग को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

10. दही खाने से मोटापा कम होता हैं

दही खाने से शरीर का वजन भी कम होता हैं। दही में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम शरीर का मोटापा कम करने में सहायक होते हैं। वजन कम करने के लिए दही का सेवन चीनी के साथ न करके काले नमक या सेंधा नमक के साथ करना चाहिए, साथ ही दही से बनी छाछ भी वजन कम करने में सहायक होती हैं। 

11. लू से बचाने में सहायक

गर्मियों में तेज धूप के कारण लगने वाली लू से बचने के लिए दही का सेवन फायदेमंद होता हैं। गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलने से कुछ देर पहले दही खाने की सलाह दी जाती हैं, इससे शरीर में लू नहीं लगती और शरीर भी ठंडा रहता हैं। 

12. भूख बढ़ाने में सहायक 

जिन लोगों को कम भूख लगती हैं या कुछ खाने का मन नहीं करता उन्हें हमेशा ही दही खाने (dahi ke fayde in hindi) की सलाह दी जाती हैं। दही में थोड़ा काला नमक मिक्स करके खाने से भूख तेजी से बढ़ती हैं और पाचन क्षमता भी मजबूत होती हैं। 

दही खाने का सही समय | Dahi khane ka sahi samay

हमारे देश में दही लगभग हर घर में खाई जाती हैं लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोगों को पता नहीं होता की दही खाने का सही समय (dahi khane ka sahi samay) क्या हैं या दही कब खाना चाहिए। गलत समय पर दही खाने से दही के नुकसान भी हो सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार (dahi khane ka sahi time) दही सुबह या दिन के समय खानी चाहिए। आयुर्वेद कहता हैं की दही का सेवन कभी भी रात के समय नहीं करना चाहिए। रात के समय दही खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में दर्द, बुखार जैसे परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए सूर्यास्त के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

यही भी पढ़े : आयुर्वेद के अनुसार केला खाने का सही समय और सही तरीका

दही खाने का तरीका | Dahi khane ka sahi tarika

  • दही का सेवन कभी भी चीनी के साथ न करें, चीनी की जगह धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें। 
  • दही का सेवन (dahi khane ka sahi tarika) सफेद नमक की जगह, सेंधा नमक या काला नमक के साथ करना ज्यादा फायदेमंद होता हैं।
  • दूध के साथ दही का सेवन कभी न करें। 
  • पेट की समस्याओं के लिए दही का सेवन हमेशा काला नमक के साथ ही करें। 
  • शरीर की गर्मी कम करने के लिए दही का सेवन धागे वाली मिश्री के साथ करने से फायदा होता हैं। 
  • दही के साथ खट्टे फलों का इस्तेमाल करना भी हानिकारक होता हैं।
  • सूर्यास्त के बाद दही का सेवन न करें। 
  • बुखार में दही का सेवन न करें। 
  • बरसात के मौसम में भी दही के सेवन से बचना चाहिए। 
  • दही की तासीर ठंडी होती हैं इसलिए इसके साथ बहुत ज्यादा गर्म तासीर की चीजों का सेवन न करें।     

बालों के लिए दही के फायदे | Balon ke liye dahi ke fayde

sundar kaise bane

दही के फायदे (dahi ke fayde) केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी हैं, बालों में दही लगाने से बाल लंबे, घने और मजबूत होते हैं साथ ही दही स्कैल्प के इन्फेक्शन के लिए भी फायदेमंद होता हैं। बालों में दही लगाने का सही तरीका क्या हैं और बालों के लिए दही के फायदे (balon ke liye dahi ke fayde) इस प्रकार हैं।  

1. बालों का झड़ना बंद होगा 

बालों में दही लगाने (balon ke liye dahi ke fayde) से बाल मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना और टूटना बंद होता हैं। नहाने से पहले दो चम्मच दही को अच्छे से फेंटकर पतला कर लें उसके बाद इसे अच्छे से बालों में लगाए और कुछ देर हल्के हाथों से बालों की मालिश करें, जिससे दही स्कैल्प तक पहुँच जाए। 30-40 मिनट इसे बालों में लगा रहने दे और उसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

2. डैंड्रफ की परेशानी दूर होगी  

बालों में दही का इस्तेमाल करके (balon ke liye dahi ke fayde)डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता हैं। सिर से डैंड्रफ दूर करने के लिए दही में 2-4 बूंद नींबू के रस की मिक्स करें और इसे अपने सिर पर अच्छी तरह लगाए, कुछ देर लगे रहने के बाद किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। डैंड्रफ दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

3. अच्छा कंडीशनर हैं दही

दही एक नेचुरल हेयर कंडीशनर हैं। बालों में दही लगाने (balon ke liye dahi ke fayde) से रूखे और बेजान बालों में जान आती हैं और बालों की चमक बढ़ती हैं। बालों के लिए कुछ लोग महंगे और केमिकल युक्त कंडीशनर इस्तेमाल करते हैं, जिनके साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं। इनकी जगह आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही बालों के लिए दही का किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं हैं।  

यही भी पढ़े : बालों के लिए प्याज के रस के बेहतरीन फायदे और लगाने का तरीका

4. स्कैल्प के हेल्थ के लिए अच्छी हैं दही 

बालों को मजबूत, घाना और चमकदार रखने के लिए स्कैल्प का हेल्दी रहना भी बहुत जरूरी होता हैं। स्कैल्प में इन्फेक्शन होने के कारण बालों का टूटना, बालों का झड़ना, डैंड्रफ, बालों का सफेद होना और खुजली जैसे समस्याएं हो सकती हैं। दही स्कैल्प में होने वाले इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करता हैं, इसलिए समय समय पर बालों और स्कैल्प में दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 

बालों के लिए दही के फायदे (balon ke liye dahi ke fayde) आपको अच्छी तरह तब ही मिलेंगे जब आप एक पौष्टिक भोजन ले रहे हो, बालों की हेल्थ के लिए प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन ई भी बहुत आवश्यक होते हैं। साथ ही अगर आपको किसी तरह की कोई स्किन की परेशानी हैं तो आप अपने डॉक्टर की सलाह से ही बालों में दही का इस्तेमाल करें। 

यही भी पढ़े : विटामिन ई कैप्सूल के बेहतरीन फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

चेहरे पर दही लगाने के फायदे | Face par dahi lagane ke fayde 

blackheads removal

बालों के साथ साथ चेहरे पर दही का उपयोग भी फायदेमंद होता हैं। जिन लोगों का सवाल रहता हैं की चेहरे का ग्लो कैसे बढ़ाये, उन्हें दही का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। चेहरे पर दही लगाने के फायदे (chehre par dahi lagane ke fayde) इस प्रकार हैं। 

1. दही चेहरे के पिंपल्स को ठीक करने में मदद करती हैं। पिम्पल्स के लिए दही का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले पानी से फेस अच्छी तरह धो लें, उसके बाद प्रभावित जगह पर दही लगाए, कुछ देर बाद चेहरा पानी से धो लें।  

2. दही एक नेचुरल फेस क्लीन्ज़र हैं, चेहरे पर दही लगाने (chehre par dahi lagane ke fayde) से चेहरे पर मौजूद गंदगी साफ होती हैं। फेस क्लींजिंग करने के लिए सबसे पहले दही को फेंटकर पतला कर लें, उसके बाद रुई की साहयता से इससे फेस को अच्छी तरह साफ करें, कुछ देर दही फेस पर लगी रहने दें उसके बाद फेस पानी से धो लें।   

3. दही का इस्तेमाल फेस स्क्रब के रूप में भी किया जाता हैं, दही के साथ बारीक पिसी चीनी या चावल का आटा मिलाकर फेस स्क्रबिंग करने से चेहरे के ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और डेड स्किन से छुटकारा मिलता हैं। 

यही भी पढ़े : चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के घरेलू उपाय और नुस्खे 

4. चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए दही का फेस पैक (chehre par dahi lagane ke fayde) भी बहुत उपयोगी होता हैं। दही का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच दही में थोड़ा गुलाब जल, आधा चम्मच  शहद और थोड़ी हल्दी मिक्स करके इसका एक थिक पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें, 15-20 मिनट लगे रहने के बाद फेस पानी से अच्छी तरह धो लें। 

दही खाने के नुकसान |  Dahi khane ke nuksan in hindi

दही खाने के नुकसान (dahi khane ke nuksan) की बात करें तो कुछ लोगों को दही खाने से सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या हो सकती हैं। रात के समय दही खाने से भी सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो सकती हैं। साथ ही सुबह खाली पेट दही खाने से पेट में परेशानी हो सकती हैं। मांस मछली के साथ दही खाने से त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं। बुखार में दही का इस्तेमाल भी हानिकारक हो सकता हैं।

दही एक सम्पूर्ण आहार हैं इसलिए इसे एक सुपरफूड भी कहा जाता हैं। इस आर्टिकल में हमने दही के फायदे (Dahi ke fayde) के विषय में जाना। उम्मीद हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और अब आप भी दही खाने का सही समय (dahi khane ka sahi samay) और सही तरीका (dahi khane ka sahi tarika) जान गए होंगे साथ ही चेहरे और बालों के लिए दही के फायदे कितने कारगर हैं, यह भी आप जान गए होंगे।  

इसी तरह की हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी जानकारियों के लिए आप easy life hindi के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और हमारे साथ सोशल मीडिया में जुड़कर अपने अनुभव शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही आप हमें कमेंट करके भी अपने सवाल पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट

Tags : dahi ke fayde nuksan, curd benefits in hindi, dahi khane ka sahi samay, balon ke liye sahi ke fayde, face ke liye dahi ke fayde, dahi ke side effects, dahi face pack, dahi ke fayde in hindi

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment