मॉर्निंग वॉक करने के 21 फायदे, तरीका और नियम | Morning Walk Benefits in Hindi

morning walk benefits in hindi : जब भी हेल्थ और फिटनेस को लेकर मन में चिंता सताती है, तब सबसे पहले मॉर्निंग वॉक पर जाने का ख्याल आता है। सुबह की सैर फिट और स्वस्थ रहने के नियम का एक अहम हिस्सा है। सुबह की ताजी हवा, शुद्ध वातावरण और सूर्य की ताजी किरणों से प्राप्त होने वाली विटामिन डी स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होती है। साथ ही सुबह की सैर के फायदे (morning walk ke fayde) मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं।

शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए आपको सुबह की सैर को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपको नहीं पता की मॉर्निंग वाक कैसे करते हैं, मॉर्निंग वाक के क्या फायदे हैं (morning walk benefits in hindi) और मॉर्निंग वाक करने का सही तरीका क्या हैं तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में चल रहे सभी सवाल दूर हो जाएंगे।

मॉर्निंग वॉक के फायदे – Morning Walk Benefits In Hindi

morning walk ke fayde

मॉर्निंग वाक खास इसलिए है की इस समय आपको एक अलग ही वातावरण मिलता है। सुबह की ताजी हवा, पक्षियों की मधुर आवाज और शांत वातावरण आपको केवल इसी समय ही मिल सकता है और इन सब से आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होगी। तो आइये सुबह की सैर के फायदे यानी मॉर्निंग वाक के फायदे (morning walk benefits in hindi) के बारे में जानते हैं।

1. सुबह की सैर करने से आलस दूर होगा

नियमित मॉर्निंग वॉक करने से शरीर का आलस (Laziness) दूर भागता है। आलस किसी भी इंसान के जीवन के लिए अच्छा नहीं होता हैं। कहा जाता हैं की “आलसी व्यक्ति कभी भी अपने सपनों को साकार नहीं कर सकता”। आलसी व्यक्ति का शरीर रोगों का घर होता हैं और उसके दिमाग में भी नए विचारों की उत्पत्ति नहीं हो पाती है, जिससे वे अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता है। 

शरीर से आलस भगाने का सबसे अच्छा तरीका है की सुबह जल्दी उठे और टहलने के लिए जाए। जो व्यक्ति नियमित सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाता हो, उसके शरीर में कभी भी आलस प्रवेश नहीं कर सकता और वह सदैव फिट और स्वस्थ रहता हैं। 

2. मॉर्निंग वाक से मोटापे का खतरा कम होता है

morning walk ke fayde

आज के समय में लड़का हो या लड़की मोटा कोई नहीं होना चाहता। मोटापा (Obesity) पर्सनालिटी पर एक काला धब्बा लगा देता हैं और मोटापे के कारण शरीर में कई समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं। मोटापा कई बीमारियों का जन्मदाता हैं। मोटापे से बचने का सबसे अच्छा तरीका हैं की आप अपने खान पान में थोड़ा सुधार करें और नियमित सुबह मॉर्निंग वॉक (Morning Walk in hindi) करें। 

नियमित मॉर्निंग वॉक (subha ki sair ke fayde) करने से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम होता हैं। ब्रिस्क वॉक (Brisk Walk) यानी तेज तेज चलने से शरीर से उच्च मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं और मांसपेशियों में खिंचाव आता हैं जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मोटापा कम होता हैं। अगर आप फिट हैं तो भी आपको मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए मॉर्निंग वॉक करने से आप अपने वजन को नियंत्रित रख सकते हैं। 

यह भी जरूर पढ़े : पेट कम करने की14 बेस्ट एक्सरसाइज

3. दिल के स्वास्थ्य के लिए सुबह की सैर के फायदे

healthy heart

अनियमित जीवन शैली और गलत खान पान के कारण हृदय रोग (heart problems) तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सुबह की सैर के फायदे (morning walk karne ke fayde) बहुत मददगार हो सकते हैं। सुबह नियमित 30-50 मिनट वॉक करने और सुबह की ताजी हवा लेने से आप हृदय संबंधित रोगों से दूर रह सकते हैं। अगर आप पहले से ही हृदय संबंधित किसी रोग से जूझ रहें हैं तो आपको नियमित सुबह की सैर पर जरूर जाना चाहिए। 

4.  डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मददगार

डायबिटीज (Diabetes) या मधुमेह एक ऐसी बीमारी हैं जो एक बार किसी को हो जाए तो जिंदगीभर उसका पीछा नहीं छोड़ती। अगर आप इस घातक बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको सुबह कुछ देर टहलने के लिए जरूर जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति पहले से ही मधुमेह का शिकार हैं तो उसे सुबह वॉक (morning walk benefits in hindi) पर जरूर जाना चाहिए।

सुबह की वॉक (morning walk hindi) की मदद से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता हैं। मधुमेह में जितनी ज्यादा शारीरिक गतिविधि की जाए उतना ज्यादा फायदेमंद हैं। मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए सुबह की वॉक के साथ साथ इवनिंग वॉक (Evening walk) भी जरूर करनी चाहिए। 

5. बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सुबह की वॉक के फायदे (morning walk benefits hindi) अद्भुत हैं। कुछ देर मॉर्निंग वॉक करके शरीर में बड़े कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखा जा सकता हैं।

सुबह तेज चलने से शरीर से पसीना आता हैं और अधिक मात्रा में कैलोरी खर्च होती हैं जिससे शरीर में बड़ा कोलेस्ट्रॉल कम होता हैं। देखा गया हैं की कोलेस्ट्रॉल कई रोगो का मुख्या कारण होता हैं खासकर हृदय से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ही होती हैं। 

6. हड्डियां मजबूत रहती हैं

stong muscles and bones

कुछ लोग पूछते हैं की मॉर्निंग वॉक से क्या फायदा होता हैं या सुबह सुबह टहलने से क्या फायदा होता है जबकि हम दिन में किसी भी समय टहल सकते हैं। ऐसे लोगों की जानकारी के लिए बता दें की सुबह टहलने का एक फायदा (Morning walk ke fayde) यह हैं की इससे आपके शरीर को विटामिन डी (Vitamin-D) मिलती हैं जो हड्डियों को मजबूत रखने का कार्य करती हैं।

हड्डियों के विकास और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम के साथ साथ विटामिन डी भी बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। अगर शरीर को सही मात्रा में विटामिन डी नहीं मिली तो आपको कैल्शियम के भी पूरे लाभ नहीं मिल सकते। विटामिन डी के लिए सुबह की हल्की धूप ही अच्छी होती हैं दिन की धूप त्वचा के लिए हानिकारक होती हैं। 

7. पेट की समस्याओं से छुटकारा

गलत खान पान और अनियमित जीवन शैली के कारण पेट में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं जैसे कब्ज (Constipation), गैस (Gas), एसिडिटी (Acidity) और अपच (Indigestion)। पेट से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका हैं मॉर्निंग वॉक। सुबह टहलने (subha tahlne ke fayde) से शरीर की कार्य क्षमता बढ़ती हैं और पाचन तंत्र (Digestive System ) मजबूत होता हैं जिससे भोजन अच्छी तरह पचता हैं और पेट स्वस्थ रहता हैं।

8. तनाव कम होता है

मॉर्निंग वॉक का सबसे बड़ा फायदा (morning walk benefits in hindi) यह हैं की इससे तनाव (Stress) कम होता हैं। सुबह का शांत वातावरण, हल्की धूप और ताजी हवा मन को शांत रखने में मदद करते हैं और दिमाग में नकरात्मक विचार नहीं आने देते।

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों को तनाव का सामना करना पड़ता हैं, तनाव कब डिप्रेशन (Depression) में बदल जाता हैं पता नहीं चलता इसलिए तनाव को कम करने के लिए कुछ समय अपने लिए जरूर निकाले और सुबह मॉर्निंग वॉक पर जरूर जाए। तनाव कम करने के लिए सुबह कुछ देर सैर करने के बाद 15-20 मिनट मेडिटेशन भी जरूर करें।  

9. शरीर में ऊर्जा बढ़ती है

morning walk benefits in hindi

जो लोग नियमित सुबह तेज तेज कदमों से वॉक करते हैं वे हमेशा ही ऊर्जा से भरे होते हैं। सुबह की ताजी हवा और ताजी धूप शरीर में ऊर्जा (Energy) और स्टैमिना (Stamina) बढ़ाने का कार्य करते हैं जिससे आप पूरे दिन बिना थके और आलस के अपने कार्य कर सकते हैं। आपने देखा भी होगा की जो लोग नियमित मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं वे  दिनभर एक्टिव रहते हैं। 

10. अच्छी नींद आने में मदद मिलती है

ज्यादा तनाव के कारण अनिंद्रा की समस्या भी तेजी से बढ़ रही हैं। एक स्टडी में पाया गया की जो लोग सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं उन्हें कभी भी अनिंद्रा का शिकार नहीं होना पड़ता और ऐसे लोग रात को भी जल्दी हो जाते हैं। अगर रात में अच्छी नींद नहीं आती तो आपको भी सुबह सैर पर जरूर जाना चाहिए।

11. कैंसर के खतरे को कम करें

सुबह टहलने का फायदा (morning walk ke fayde in hindi) यह भी हैं की इससे कैंसर (Cancer) जैसे रोग से लड़ने में मदद मिलती हैं। सुबह 30 से 40 मिनट की सैर कैंसर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। रोज सुबह सैर करने से महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा भी कम हो जाता हैं।

12. त्वचा के लिए Morning Walk ke Fayde

morning walk benefits for skin

मॉर्निंग वॉक त्वचा और त्वचा संबंधी रोगों (Skin Problems) के लिए भी फायदेमंद हैं। सुबह की सैर करने से चेहरे पर निखार आता हैं और त्वचा लंबे समय तक जवां दिखाई देती हैं। सुबह शरीर को सूरज की किरणों से विटामिन डी प्राप्त होता हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता हैं।

13. इम्युनिटी मजबूत होती है

रोज मॉर्निंग वॉक करने का फायदा (morning walk benefits in hindi) यह भी हैं की इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Power) मजबूत होने से शरीर में वायरस (Virus) और बैक्टीरिया जल्दी से प्रवेश नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से हमारा शरीर रोगों से दूर रहता हैं। अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हैं और आप बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं तो आपको मॉर्निंग वॉक जरूर करनी चाहिए।

14. मांसपेशियां मजबूत होती हैं

सुबह वॉक करने से पूरे शरीर की मांसपेशियों (Muscles) में खिंचाव आता हैं जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जो लोग जिम में मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए मेहनत करते हैं उन्हें सुबह की सैर भी जरूर करनी चाहिए। इसके साथ साथ जो लोग जिम नहीं जाते या एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनके लिए सुबह की वॉक (morning walk ke fayde) किसी वरदान से कम नहीं हैं।

15. दिमाग के लिए फायदेमंद

सुबह टहलने का फायदा यह भी हैं की इससे दिमाग दुरुस्त रहता हैं। सुबह की सैर से दिमाग को शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होता हैं और तेज चलने से दिमाग तक ब्लड भी अच्छी तरह पहुँचता हैं जिससे दिमाग तेज होता हैं, दिमाग से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और दिमाग में नए और अच्छे विचारों का आगमन होता हैं।

16. गुस्सा शांत रहता है

जिन लोगों को बहुत जल्दी और छोटी छोटी बात पर गुस्सा आता हैं उनके लिए भी मॉर्निंग वॉक करने के फायदे (Morning walk benefits in hindi) अच्छे हैं। सुबह वॉक करने से दिमाग और मन को शांति और सुकून मिलता हैं जिससे गुस्से को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं।

17. सोशल फोबिया से बाहर निकलने में मदद मिलती है

कुछ लोगों को सोशल फोबिया (Social Fobia) बीमारी होती हैं ऐसे लोग घर से बाहर निकलने और लोगों से मिलने में कतराते हैं। ऐसे लोग अक्सर यह सोचकर परेशान होते हैं की दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। मॉर्निंग वॉक करने पर नए लोगों से मुलाकात होती हैं, नए दोस्त बनते हैं, एक दूसरे के विचार आदान-प्रदान होते हैं जिससे सोशल फोबिया का खतरा कम हो जाता हैं।

18. एक्सरसाइज का अच्छा विकल्प

morning walk karne ke fayde

मॉर्निंग वॉक उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं जो लोग जिम में जाकर भारी वजन नहीं उठा सकते हैं या जो लोग एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं। ऐसे लोगों में ज्यादातर बूढ़े और बच्चे आते हैं। ऐसे लोग मॉर्निंग वॉक की मदद से अपने आपको स्वस्थ और फिट रख सकते हैं।

19. आंखों के लिए फायदेमंद

सुबह नंगे पांव घास पर वॉक करना आंखों के लिए अच्छा माना जाता हैं। अगर आप लंबे समय तक अपनी आंखों की रोशनी को ठीक रखना चाहते हैं तो आप भी सुबह नंगे पैर घास में वॉक कर सकते हैं।

20. फिट रहने का सबसे अच्छा तरीका

आज की तारीख में फिट रहना किसे पसंद नहीं हैं। हर कोई चाहे वह लड़का हो या लड़की फिट और अच्छा दिखना चाहते हैं। फिट रहने का तरीका हैं की आप रोज सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाए। मॉर्निंग वॉक करने से कैलोरी बर्न होती हैं, पेट कम होता हैं, चेहरे पर रौनक आती हैं और मासपेशियां मजबूत होती हैं।

दोस्तों मॉर्निंग वॉक के फायदे (Morning Walk Benefits in Hindi) जितने गिनाए जाए उतने कम हैं, इनकी एक बहुत लंबी लिस्ट बन सकती हैं। इस पोस्ट में हमने आपको कुछ महत्वपूर्ण मॉर्निंग वॉक करने के फायदे बताए हैं।

मॉर्निंग वॉक करने का तरीका (नियम) – Morning Walk Tips In Hindi

मॉर्निंग वॉक के लाभ (morning walk ke fayde) जानने के बाद अगर आप भी मॉर्निंग वॉक करने की सोच रहे हैं तो आपको मॉर्निंग वॉक के नियम जरूर पता होने चाहिए, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के वॉक कर सकते हैं।

  • मॉर्निंग वॉक करने के लिए रात को जल्दी सो जाए जिससे की सुबह तक आपकी नींद पूरी हो जाए और आप सुबह फ्रेश मूड से मॉर्निंग वॉक पर जा सके।
  • मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) पर जाते समय एक पानी की बोतल साथ रख ले और प्यास लगने पर पानी पीते रहे इससे बॉडी में डिहाइड्रेशन नहीं होगी।
  • मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए आरामदायक ढीले कपड़े ही पहने।
  • हो सके तो मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए फिटनेस बैंड या फिटनेस वॉच का इस्तेमाल करें। फिटनेस बैंड की मदद से आप जान पाएंगे की आपने कितनी कैलोरी बर्न की हैं,  कितनी देर वॉक की हैं और कितने स्टेप चले हैं।
  • अगर वॉक करते समय शरीर मे किसी तरह की कोई समस्या हो तो तुरंत वॉक करना बंद कर दें, जबरदस्ती कभी भी वॉक न करें।
  • वॉक की शुरुआत और अंत धीरे कदमों से करें।
  • टहलते समय सांस अंदर बाहर लेते और छोड़ते रहें।
  • अपना पूरा ध्यान वॉक पर ही रखें। मन में कोई अन्य विचार न लाए।
  • पहले दिन ही लंबे समय तक वॉक न करें धीरे धीरे वॉक करने का समय बढाये।
  • वॉक करने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें, शरीर का तापमान सामान्य हो जाने पर ही पानी पिये।
  • सुबह खाली पेट वॉक न करें वॉक करने से  पहले थोड़ा कुछ खा लें। वॉक करने से पहले बहुत ज्यादा भारी भोजन भी न करें।

मॉर्निंग वॉक का सही समय-Morning Walk Ka Sahi Time

दोस्तों सुबह की सैर के फायदे आपको सही तरीके से तभी मिलेंगे जब आप सुबह सही टाइम पर मॉर्निंग वॉक करेंगे। मॉर्निंग वॉक करने का सही समय (best time for morning walk hindi) तब होता हैं जब सूर्य की रोशनी धरती पर पड़ती हैं और जब सूरज की किरणें नर्म होती हैं।

सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच आप मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं ये मॉर्निंग वॉक करने का सबसे अच्छा समय हैं। सूर्योदय से पहले भी मॉर्निंग वॉक नहीं करना चाहिए।

मॉर्निंग वॉक कितनी देर करना चाहिए ?

अपनी शारीरक क्षमता के अनुसार आप मॉर्निंग वॉक 30 मिनट से लेकर 60 मिनट तक कर सकते हैं। बूढ़े व्यक्तियों को 30-40 मिनट मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए जबकि डायबिटीज के मरीजों को 45-50 मिनट मॉर्निंग वॉक जरूर करनी चाहिए। मॉर्निंग वॉक करने में कोई जबरदस्ती न करें, अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही वॉक करें। 

मॉर्निंग वॉक से पहले क्या खाएं

कुछ लोगों का यह भी सवाल होता हैं की मॉर्निंग वॉक से पहले क्या खाना चाहिए या मॉर्निंग वॉक से पहले क्या पीना चाहिए। आपको बता दें की सुबह खाली पेट कभी भी मॉर्निंग वॉक पर न निकले।

मॉर्निंग वॉक पर जाने से कुछ देर पहले आप सेब, केला, पपीता जैसे फल, फलों का जूस या ब्लैक कॉफी पी सकते हैं, इससे आपके शरीर में थोड़ी एनर्जी आएगी जो मॉर्निंग वॉक में आपकी मदद करेगी। मॉर्निंग वॉक से पहले बहुत ज्यादा खाना भी नहीं खाना चाहिए, हल्का खाना ही खाएं।    

मॉर्निंग वॉक के बाद क्या खाना चाहिए

मॉर्निंग वॉक के बाद आपके शरीर को एक पौष्टिक नाश्ते की जरूरत होगी। मॉर्निंग वॉक के बाद आप नाश्ते में दलिया, ओट्स, फलों का जूस, अंडा, दूध या फिर फलों में से कुछ भी ले सकते हैं। मॉर्निंग वॉक के बाद तैलीय भोजन और मैदे से बनी चीजों के सेवन से दूर रहें। 

मॉर्निंग वॉक के नुकसान – Morning Walk Side Effects in Hindi

अगर आप मॉर्निंग वॉक सुबह सही समय पर न करके देर से तेज धूप निकलने के बाद करेंगे तो आपके शरीर को इससे नुकसान हो सकता हैं। तेज धूप से त्वचा  को नुकसान पहुंच सकता हैं, शरीर में थकावट हो सकती हैं और चक्कर आ सकते हैं। इसलिए तेज धूप में कभी भी मॉर्निंग वॉक नहीं करनी चाहिए। इसके साथ साथ अगर आपको किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी हैं तो आप अपने डॉक्टर की सलाह से ही मॉर्निंग वॉक करें।

निष्कर्ष – Conclusion

फिट रहने, स्वस्थ रहने, खुश रहने और रोगों से दूर रहने में नियमित मॉर्निंग वॉक करना बहुत फायदेमंद होता हैं। सुबह टहलने से शरीर के अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी उत्पन्न होती हैं जो शारीरिक तनाव को कम करने के साथ साथ मानसिक तनाव हो भी कम करने में मदद करती हैं। इसके साथ साथ जो लोग उम्र में ज्यादा हैं और जो एक्सरसाइज नहीं कर सकते उनके लिए मॉर्निंग वॉक एक सबसे अच्छी एक्सरसाइज हैं। 

उम्मीद हैं की आपको हमारा यह पोस्ट मॉर्निंग वॉक के फायदे (morning walk benefits in hindi) या सुबह टहलने के फायदे (morning walk ke fayde) पसंद आया होगा और इसे पढ़ने के बाद अब आप भी  सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाने की सोच रहे होंगे।

मॉर्निंग वॉक के बारे में ज्यादा सोचे नहीं और कल से ही मॉर्निंग वॉक पर निकल जाए जिससे आपको भी सुबह की सैर के फायदे (subah ki sair ke fayde) मिल सके और आप फिट और स्वस्थ रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. सुबह की सैर कितने बजे करनी चाहिए?

Ans. सुबह की सैर करने का सबसे अच्छा समय तब होता है जब सूरज की किरणें हल्की होती हैं। गर्मियों के मौसम में सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे तक और सर्दियों के मौसम में सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक के बीच में आप मॉर्निंग वाक कर सकते हैं।

Q. सुबह सुबह कितनी देर टहलना चाहिए?

Ans. सुबह आप अपने शरीर की क्षमतानुसार सुबह 20 मिनट से लेकर 1 घंटे तक टहल सकते हैं। ध्यान रहे की शरीर के साथ किसी प्रकार की कोई जोर जबरदस्ती न करें और धीरे-धीरे ही टहलने के समय को बढ़ाये।

Q. क्या शाम को टहलना सही रहता है?

Ans. जी हाँ, आप शाम के समय भी टहल सकते हैं। शाम के मुकाबले सुबह का वातावरण टहलने के लिए बेस्ट होता है, लेकिन यदि किसी कारण आप सुबह टहलने न जा पाएं तो आप शाम के समय भी टहल सकते हैं।

Q. मॉर्निंग वाक करने के फायदे क्या है?

Ans. मॉर्निंग वाक करने से शरीर स्वस्थ व फिट रहता है। शरीर से बीमारियां दूर होती हैं, मोटापा कम होता है, दिल स्वस्थ रहता है, डायबिटीज का खतरा कम होता है, स्किन हेल्दी रहती है और तनाव दूर होता है।

आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

1 thought on “मॉर्निंग वॉक करने के 21 फायदे, तरीका और नियम | Morning Walk Benefits in Hindi”

Leave a Comment