जीरा पानी पीने के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान | Jeera Pani ke Fayde Nuksan

Jeera Pani ke Fayde : जीरा एक मसाला है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन जीरे में कुछ ऐसे गुण भी मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं। खासकर पेट व पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए इसका उपयोग काफी फायदेमंद होता है। जीरे का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है, जिसमें जीरा ड्रिंक (जीरा पानी) एक है।

जीरे का पानी कुछ समय से बहुत ज्यादा प्रचिलित हो रहा है, अपने भी सोशल मीडिया में जीरा वाटर की बहुत सी वीडियो देखी होंगी जिनमें जीरा पानी पीने के फायदे (jeera pani peene ke fayde) बताए जाते हैं। लेकिन पूरी जानकारी के आभाव के कारण लोग इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको जीरा वाटर के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।

जीरा पानी पीने के फायदे – Jeera Pani Ke Fayde in Hindi

jeera pani peene ke fayde

जीरा पानी पीने का एक नहीं, बल्कि कई सारे लाभ हैं। अगर एक अच्छी डाइट के साथ सही तरिके से इसका सेवन किया जाए तो शरीर को इसके गजब के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइये जीरा पानी पीने के फायदे (jeera pani ke fayde) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. मोटापा कम करने के लिए जीरा पानी के फायदे

जीरा वाटर मोटापा कम करने की बेस्ट ड्रिंक्स में से एक है। यदि नियमित एक्सरसाइज व एक अच्छी डाइट के साथ जीरा वाटर का सेवन किया जाए तो इससे मोटापा कम करने में काफी मदद मिल सकती है। यह ड्रिंक पेट की अतिरिक्त चर्बी को तेजी से कम करने में मदद कर सकती है। आइये जानते हैं की जीरा पानी किस तरह मोटापे के लिए फायदेमंद होता है।

  • इसमें जीरो कैलोरी होती हैं।
  • विटामिन व मिनरल्स से भरपूर होता है।
  • भूख को नियंत्रित करता है।
  • ओवरईटिंग से बचाता है।
  • पेट व पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
  • मेटाबॉलिस्म बढ़ाने में मदद करता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
  • बॉडी को डिटॉक्स करता है।

2. पेट की समस्याओं के लिए

pet ke liye jeera pani ke fayde

पेट से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लिए जीरा पानी पीने के फायदे (jeera pani ke fayde) बेहद शानदार है। इसके सेवन से गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज जैसी समस्याओं में बड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही यह ड्रिंक आंतों में जमा गंदगी को साफ करने में भी मददगार होती है जिससे आंते भी स्वस्थ रहती है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने खानपान पर भी जरूर ध्यान देना होगा। केवल जीरा पानी पीने से ही पेट की इन बीमारियों से नहीं बचा जा सकता।

3. पाचन के लिए जीरा वाटर के फायदे

जीरा पानी के फायदे (jeera pani peene ke fayde) पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छे हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिस कारण भी पेट की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यह भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है और पाचन को आसान बनाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से पाचन तंत्र का सही से काम करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए पाचन से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित लोगों को जीरा पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़े : दिव्य मेदोहर वटी के 10 बेहतरीन फायदे

4. मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायक

boost metabolism

हम जो कुछ भी खाते हैं शरीर में जाकर वे ऊर्जा में बदल जाता है, भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को ही मेटाबॉलिज्म या चयापचय कहा जाता है। अगर मेटाबॉलिज्म सही से कार्य करे तो इससे शरीर स्वस्थ रहता है और यदि मेटाबॉलिज्म बहुत ज्यादा धीमी गति से कार्य करे तो इससे मोटापा, जोड़ो में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पेट की समस्याएं व शरीर में ऊर्जा की कमी जैसी कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरुरी होती है, जबकि जीरा पानी (jeera water) के सेवन से भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

5. बॉडी को डिटॉक्स करता है

फास्ट फूड्स, ऑयली फूड्स, धूल-मिट्टी व प्रदूषण के कारण हमारे शरीर में बहुत से टॉक्सिन्स यानी विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं। जिस कारण शरीर में रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन टॉक्सिन्स को निकालने के लिए भी जीरा पानी पीने के फायदे (jeera pani ke fayde) अच्छे हैं। इसके सेवन से विषैले तत्व शरीर में बाहर निकलते हैं और शरीर बीमारियों से दूर रहता है। टॉक्सिन्स के बाहर निकलने से हार्ट, लिवर, पेट व त्वचा संबंधी बहुत सी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़े : घर पर वेट लॉस डिटॉक्स वाटर कैसे बनाये

6. सर्दी-जुकाम के लिए जीरा पानी

सर्दी-जुकाम के लिए भी जीरा वाटर काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें एंटी-कंजेस्टिव गुण भी होते हैं जो छाती में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से श्वसन क्रिया भी बेहतर होती है। एक्सपर्ट द्वारा सर्दी जुकाम व खांसी के लिए जीरा वाटर दिन में दो बार एक चम्मच शहद के साथ लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, किसी भी बीमारी में इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

7. इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

boost immunity

कोविड-19 के बाद इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे, कुछ लोग तो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह की गोलियां व कैप्सूल का सहारा भी लें रहे हैं, जो सही नहीं हैं। आपको नेचुरल तरीके से ही इम्युनिटी पावर बढ़ानी चाहिए और इसमे जीरा पानी आपकी मदद कर सकता है।

जीरे में बहुत से विटामिन, मिनरल व एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को विभिन्न रोगों से बचाव में मदद कर सकते हैं। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए लगभग सभी मसाले जैसे हल्दी, दालचीनी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च व लौंग आदि काफी लाभकारी होते हैं, एक सीमित मात्रा में इन्हें अपने भोजन में अवश्य शामिल करें।

8. त्वचा के लिए जीरा वाटर के फायदे

jeera water for skin

त्वचा के लिए भी जीरा पानी के फायदे (jeera pani peene ke fayde) अच्छे हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए और बहुत से मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्किन की हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं। साथ ही बॉडी डिटॉक्स और पाचन शक्ति के मजबूत होने का भी फायदा स्किन को मिलता हैं और इसके सेवन से फेस पर ग्लो बना रहता हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में भी सहायक होते हैं।

यह भी पढ़े : ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट डिटॉक्स वाटर

9. बालों के लिए लाभकारी

त्वचा के साथ-साथ जीरा वाटर बालों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन व मिनरल्स बालों को पोषण देने का काम करते हैं, इसलिए इसके सेवन से स्कैल्प और बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं भी कम हो सकती है। साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करके अवांछित पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे भी बालों को लाभ मिलता है।

10. एनीमिया दूर करने में सहायक

शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है। जीरा आयरन के बेस्ट सोर्स में से एक है, इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो एनीमिया की समस्या को दूर करने में भी मदद कर सकता है। हालांकि इसके लिए खानापन पर ध्यान देना भी जरूरी होता है और ज्यादा से ज्यादा आयरन युक्त भोजन की जरूरत होती है।

जीरा पानी कैसे बनाये (जीरा पानी बनाने की विधि) – Jeera Pani Kaise

jeera pani kaise banaye, jeera pani banane ki vidhi, jeera pani recepie

जीरा पानी के फायदे (jeera pani ke fayde) प्राप्त करने के लिए आपकों जीरा पानी बनाने की सही विधि भी जरूर पता होनी चाहिए। जीरा पानी बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं हैं, यह काफी आसानी से बन जाता है। जीरा पानी बनाने की विधि नीचे बताई गई है।

जीरा पानी बनाने की विधि :

  • रात को एक बड़ा चम्मच जीरा एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें
  • अगली सुबह इस पानी को जीरे के साथ अच्छी तरह उबाल लें
  • उबलने के बाद इसे छान लें और थोड़ा ठंडा होने दें
  • उसके बाद एक जगह बैठकर आराम से शिप-शिप करके जीरे का यह पानी पिएं
  • आप चाहे तो बचा हुआ जीरा खा भी सकते हैं
  • इसके बाद कम से कम 40-50 मिनट तक कुछ न खाएं

जीरा वाटर कैसे काम करता है

रातभर पानी में भीगे रहने और उबालने के बाद जीरे के सभी पोष्टिक तत्व पानी में अच्छी तरह घुल जाते हैं, ऐसे में इसका सेवन करना हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता हैं।

वजन कम करने के लिए जीरा पानी कैसे बनाये

वजन कम करने के लिए जीरा वाटर (jeera water for weight loss in hindi) आप ऊपर बताए गए तरीके से बना सकते हैं, जिसमे आपको जीरा रात भर पानी में भिगोकर रखना हैं और सुबह उसे उबालकर पीना हैं। इसके साथ ही अगर आप चाहे तो उसमें आधा नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। जब जीरा वाटर बनकर रेडी हो जाए तब उसमें आधा नींबू का रस मिक्स करके चाय की तरह सेवन करें।

अगर आप रात को जीरा पानी में भिगोना भूल गए हो तो उस स्थिति में सुबह एक चम्मच जीरे को एक गिलास पानी में अच्छी तरह गर्म कर लें, उसे एक घंटे तक ढककर रख और उसके बाद उसका सेवन कर लें।

यह भी पढ़े : जीरा-धनियां-सौंफ पानी के हैरान करने वाले फायदे

जीरा पानी के नुकसान – Jeera Water Side Effects in Hindi

जीरा पानी पीने के फायदे ही नहीं बल्कि इसके सेवन से शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जीरा पानी अगर सही तरीके, सही समय और सही मात्रा में न लिया गया तो यह शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता हैं। आगे जानते हैं जीरा पानी पीने के नुकसान (jeera water side effects in hindi) क्या हैं और किन लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।

1. जीरा पानी के साइड इफेक्ट्स

जीरा गर्म तासीर का हर्ब हैं, इसका ज्यादा इस्तेमाल शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न कर सकता हैं। कुछ लोगों में जीरा पानी से पेट दर्द, सिर दर्द, पेट मे जलन, पेट खराब होना, सीने में जलन जैसी समस्याएं देखने को मिली हैं। अगर आपको भी जीरा पानी पीने के नुकसान (side effects of jeera water in hindi) दिखे तो इसका सेवन बंद कर दें। वजन कम करने और पेट की समस्याओं के लिए जीरा पानी एकमात्र उपाय नहीं हैं।

2. मोटापा कम नहीं होगा

देखा गया है की ज्यादातर लोग मोटापा कम करने के लिए जीरा पानी पीते हैं। लेकिन केवल जीरा पानी पीने से ही वजन कम नहीं किया जा सकता। वजन कम करने के लिए सबसे अहम खानपान और शारीरिक गतिविधि है। वजन कम करने के लिए जीरा पानी के फायदे (jeera water ke fayde) तभी प्राप्त हो सकते हैं जब आप अच्छी डाइट ले रहे हो और साथ में थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी कर रहे हो।

3. लो ब्लड शुगर की समस्या

जीरा पानी के नुकसान (jeera water side effects in hindi) की आगे बात करें तो, जीरा ब्लड में शर्करा के स्तर को कम करने का भी काम करता हैं, ऐसे में यदि इसका ज्यादा सेवन किया गया तो शरीर में ब्लड शुगर तेजी से कम हो सकता हैं। ब्लड शुगर कम होने से बेचैनी, घबराहट, चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

4. गर्भवती महिलाएं सेवन न करें

गर्भवती महिलाओं को भी जीरा पानी पीने से बचना चाहिए। गर्भावस्था में जीरा पानी पीना स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं माना जाता, इससे कई तरह की समश्याएं (jeera pani ke nuksan) उत्पन्न हो सकती हैं।

5. ध्यान दें

अगर शरीर में किसी प्रकार की कोई गंभीर समस्या हैं तो फिर जीरा पानी पीने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जीरा पानी पीने की सही मात्रा

कुछ लोग जीरा पानी के फायदे (jeera pani ke fayde) प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने लगते हैं। जिस कारण उन्हें जीरा पानी के लाभ तो प्राप्त नहीं होते, उल्टा जीरा पानी के नुकसान का सामना करना पड़ता है। जीरा पानी का सेवन करने से पहले इसकी मात्रा जानना बेहद जरूरी हैं।

वजन कम करने के लिए एक दिन में दो कप जीरा वाटर से ज्यादा न पिएं। दो कप आपको एक साथ नहीं पीने बल्कि सुबह-शाम पीने हैं। ज्यादा गर्मी के मौसम में दिन में एक कप ही जीरा पानी पिएं तो बेहतर होगा। पेट की अन्य परेशानियों, बॉडी डिटॉक्स करने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जीरा वाटर दिन में एक बार एक कप ही पिएं। साथ ही किसी भी तरह की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अपने डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।

जीरा पानी पीने का सही समय – Jeera Pani Peene Ka Sahi Samay

जीरा पानी पीने का सही समय के बारे में भी आपको जरूर जानकारी होनी चाहिए। दिन के किसी भी समय इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, ऐसा करने से इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता हैं। पेट की सभी समस्याओं और वजन कम करने के लिए जीरा पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए और इसे पीने के बाद कम से कम 40-50 मिनट तक कुछ नहीं खाना चाहिए। जबकि पाचन संबंधी समस्याओं के लिए इसका सेवन भोजन के बाद भी किया जा सकता है।

निष्कर्ष – Conclusion

जीरा पानी पीने के फायदे (jeera pani ke fayde) जानने के बाद अब आप भी इसका सेवन करने के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। जीरा पानी पीने का सही समय और सही मात्रा अवश्य जान लें, नहीं तो आपको जीरा पानी के नुकसान (jeera water side effects in hindi) भी झेलने पड़ सकते हैं। देखा जाए तो जीरा पानी एक डिटॉक्स वाटर की तरह ही काम करता हैं और शरीर की अंदरूनी सफाई करके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता हैं।

उम्मीद हैं की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल जीरा पानी के फायदे (jeera pani ke fayde) पसंद आया होगा और अब आपको जीरा पानी के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त हो चुकी होगी। अगर आपके मन में अब भी कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. जीरा पानी पीने से एक महीने में कितना वजन कम होता हैं?

A. वजन का बढ़ना या घटना डाइट और जीवन शैली पर ज्यादा डिपेंड करता हैं। वजन कम करने के लिए केवल जीरा पानी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। वजन कम करने के लिए जीरा पानी के साथ-साथ एक अच्छी डाइट लें और नियमित एक्सरसाइज करें, तभी आपको जीरा पानी के फायदे प्राप्त होंगे।

Q. क्या जीरा पानी सुबह नाश्ते के बाद पी सकते हैं?

A. बेहतर परिणाम के लिए जीरा वाटर सुबह खाली पेट पिएं और इसे पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।

Q. जीरा पानी बनाने के बाद बचे हुए जीरे का क्या करें?

A. जीरा पानी बनाने के बाद बचे हुए जीरे को आप खा सकते हैं, यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता हैं या फिर आप इसका इस्तेमाल दाल या सब्जी बनाने में भी कर सकते हैं। इसे कूड़े के डब्बे में बिल्कुल न फेंके।

Q. क्या रात को जीरा पानी पी सकते हैं?

A. जीरा पानी रात को पी भी सकते हैं, रात को जीरा पानी पीने से पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज में फायदा होता हैं और सुबह पेट खुलकर साफ होता हैं। रात को भोजन के एक से डेढ़ घंटे बाद जीरा पानी पी सकते हैं।

Q. वजन कम करने के लिए सुबह क्या पिएं गर्म पानी या जीरा वाटर?

A. दोनों ही अच्छी चीजें हैं, आप सुबह सबसे पहले गर्म पानी पिएं थोड़ी देर इधर उधर टहले, बॉडी स्ट्रेच करें और अपने जरूरी काम निपटा लें, उसके बाद आराम से बैठकर जीरा पानी पिएं। साथ ही वजन कम करने के लिए अपने खानपान का भी पूरा ध्यान रखें और अच्छी डाइट लें।

Q. क्या जीरा पानी बनाने के लिए जीरे के दाने की जगह जीरा पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं?

A. जीरा पानी बनाने में केवल जीरा दाना या जीरे के बीज का ही इस्तेमाल करें, जीरा पाउडर का इस्तेमाल न करें।

Q. जीरा पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए क्या इसमें चीनी मिक्स कर सकते हैं?

A. जीरा पानी में चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। चीनी हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती हैं, इसके सेवन से बचे।

Q. क्या जीरा पानी पीने से कब्ज की दिकत दूर होती हैं?

A. जीरा पानी कब्ज के लिए भी फायदेमंद होता हैं, इसके सेवन से पेट खुलकर साफ होता हैं। पेट की कब्ज दूर करने के लिए जीरा पानी के साथ-साथ अपने भोजन में फाइबर की मात्रा भी अवश्य बढ़ाये।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

2 thoughts on “जीरा पानी पीने के 10 फायदे, उपयोग और नुकसान | Jeera Pani ke Fayde Nuksan”

Leave a Comment