Sharir Me Oxygen Kaise Badhaye | घर में रहकर शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाये

शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाये (sharir me oxygen kaise badhaye) या शरीर मे ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय (sharir me oxygen badhane ke upay) क्या हैं ये सवाल आज की तारीख में हर एक व्यक्ति जानना चाहता हैं।कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी कमी हैं और ऑक्सीजन की इस कमी के कारण कुछ लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। वक्त रहते अगर आप कुछ तरीके अपनाए तो घर मे रहकर ही शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाया जा सकता हैं।

कोरोना महामारी से पूरा देश इस समय बेहाल हैं और रोज हजारों लोग अपनी जाने गवा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में पूरे देश में ऑक्सीजन की भरी कमी देखने को मिल रही हैं। इसलिए यह जानना जरूरी हैं की शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को कैसे बढ़ाया जाए जिससे आप इस महामारी से बच सके।

इस आर्टिकल में जानेंगे कि शरीर में ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए, शरीर में ऑक्सीजन की कमी के लक्षण (sharir me oxygen ki kami ke lakshan), शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाये (sharir me oxygen kaise badhaye), शरीर में ऑक्सीजन लेवल कैसे चेक करें और शरीर में ऑक्सीजन की कमी कैसे दूर करें।

शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कितना होना चाहिए

कोरोना वायरस सीधे फेफड़ों पर हमला करता हैं जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम होने लगता हैं। एक्सपर्ट के अनुसार अगर आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल 95 से 100 के बीच हैं तो घबराने की कोई आवश्यकता नहीं हैं, यह शरीर मे ऑक्सीजन का सामान्य लेवल हैं।

जबकि 94-92 का ऑक्सीजन लेवल फेफड़ो में गड़बड़ी का इशारा करता हैं और यदि शरीर में ऑक्सीजन का लेवल 92 से कम हो जाये तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शरीर में ऑक्सीजन की कमी के लक्षण – Sharir me oxygen ki kami ke lakshan

ब्लड में मौजूद हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन का वाहक होते हैं और यह पूरे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करते हैं। शरीर में ऑक्सीजन की कमी से इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता हैं। शरीर मेंं ऑक्सीजन की कमी के लक्षण इस प्रकार हैं।

1. शरीर मेंऑक्सीजन की कमी का सबसे पहला लक्षण हैं कि सांस लेने में कठिनाई होने लगती हैं, सांस फूलने लगती हैं और सांस लेते समय सीने से हल्की आवाज आने लगती हैं।

2. शरीर में ऑक्सीजन की कमी से सीने में दबाव और जकड़न महसूस होने लगती हैं। इसके साथ ही सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती हैं।

3. शरीर में अगर ऑक्सीजन का लेवल अच्छा हो तो इसका असर चेहरे पर भी दिखाई देता हैं और इससे चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं जबकि शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण चेहरा मुरझाने लगता हैं और चेहरे का रंग हल्का पिला या नीला पड़ने लगता हैं।

4. चेहरे के साथ साथ ऑक्सीजन की कमी से होंठों का कलर भी बदलने लगता हैं और होंठ नीले पड़ने लगते हैं।

5. बॉडी में ऑक्सीजन की कमी का एक अन्य लक्षण यह भी है कि इससे सिर में बहुत तेज दर्द हो सकता हैं।

6. ऑक्सीजन की कमी से शरीर जल्दी थकने लगता हैं और शरीर में ऊर्जा और स्टैमिना कम होने लगता हैं।

7. बॉडी में ऑक्सीजन की कमी से रोगी को तेज खांसी हो सकती हैं।

शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाये – Sharir me oxygen kaise badhaye

sharir-me-oxygen-kaise-badhaye

शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय (sharir me oxygen kaise badhaye) और तरीके इस प्रकार हैं। अगर वक्त रहते आप इन सब चीजों का ध्यान रखते हैं तो संभव हैं की आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी न हो। आगे जानते हैं शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाये – 

1. नियमित एक्सरसाइज करें

एक्सरसाइज करना शरीर के पूरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता हैं। नियमित एक्सरसाइज करने से फेफड़े मजबूत होते हैं जिससे स्वसन क्रिया बेहतर काम करती हैं। एक्सरसाइज करते समय सांस लेते और छोड़ते रहे और जंहा तक संभव हो एक्सरसाइज खुली जगह पर ही करें। 

अगर आपकी उम्र ज्यादा हैं और आप एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो आप थोड़ी देर वॉक कर सकते हैं। आपको बस शरीर को बिल्कुल भी ढीला नहीं छोड़ना हैं जितना हो सके कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी करते रहें।

यह भी पढ़ें : बिना एक्सरसाइज खुद को फिट रखने के तरीके

2. योग और प्राणायाम करें

शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय (sharir me oxygen kaise badhaye) में योग और प्राणायाम की अहम भूमिका होती हैं। जो लोग एक्सरसाइज नहीं कर सकते वे नियमित योग और प्राणायाम कर सकते हैं। रोज 30 से 40 मिनट योग और प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता हैं। योग आसन आप अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते हैं।

जबकि प्राणायाम में आप रोज सुबह अनुलोम-विलोम, कपालभाति व भस्त्रिका प्राणायाम कर सकते हैं। प्रणायाम फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए उत्तम होते हैं और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में भी मदद करते हैं। 

यह भी पढ़ें : योग के शारीरिक और मानसिक फायदे और शुरुआत के लिए कुछ आसान योगासन

3. भरपूर मात्रा में पानी पीएं

पानी लगभग हर रोग की दवा हैं और प्रकृति से हमें यह मुफ्त में मिलता हैं, इसके बावजूद भी कुछ लोग पानी पीने से दूर भागते हैं। शरीर के लिए जितना महत्वपूर्ण ऑक्सीजन हैं उतना ही महत्वपूर्ण पानी भी हैं। 

पानी और ऑक्सीजन में गहरा संबंध भी रहा हैं, इसलिए शरीर में पानी की कमी होने पर ऑक्सीजन का लेवल भी कम होने लगता हैं। पानी के साथ साथ अपने खाने में तरल चीजों का सेवन भी खूब करें।

यह भी पढ़ें : सुबह गर्म पानी पीने के हैरान कर देने वाले फायदे और नुकसान

नोट: एक बारी में ही बहुत ज्यादा पानी न पीकर दिनभर थोड़े थोड़े समय बाद एक एक गिलास पानी पीते रहें।

4. आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें

शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए (sharir me oxygen kaise badhaye) सभी पोषक तत्वों में आयरन सबसे ज्यादा लाभकारी होता हैं। आयरन शरीर हेमोग्लोबिन बढ़ाने और सभी अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता हैं, इसलिए अपने खाने में आयरन का इस्तेमाल जरूर करें। आयरन के कुछ स्रोत इस प्रकार हैं।

  • किशमिश
  • गुड़
  • सेब
  • चुकंदर
  • पालक
  • केला
  • अंजीर
  • मूंगफली
  • बादाम
  • अखरोट

5. खुली हवा में सांस लें

शरीर में ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सुबह जल्दी उठकर खुली जगह में आराम से बैठकर धीरे धीरे लंबी सांस लें और धीरे धीरे इसे छोड़े। सुबह के समय वायु शुद्ध रहती हैं इसलिए सुबह यह क्रिया जरूर करें। 

6. अपने आस पास पौधे लगाए

अगर आपके घर के आस पास पौधे रहेंगे तो आपको शुद्ध ऑक्सीजन मिलती रहेगी, इसलिए अपने घर के आस पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की कोशिश करें अगर आप शहर में रहते हैं तो आप अपने घर की छत पर पौधे जरूर रखें।

7. शराब और स्मोकिंग से दूर रहे 

अगर आपको अपने शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाना (sharir me oxygen kaise badhaye) हैं तो आपको अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखना होगा। शराब और स्मोकिंग का सबसे बुरा असर फेफड़ों पर ही पड़ता हैं इसलिए इनका सेवन करना बंद कर दें। इनकी जगह आप बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक, हरी सब्जियां, सलाद, अंकुरित अनाज और फलों के रस का सेवन करें।  

8. प्रोनिंग एक्सरसाइज करें

शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाये (sharir me oxygent kaise badhaye) के लिए प्रोनिंग पोजीशन सबसे बढ़िया हैं। Proning position शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाने में मददगार साबित हो रही हैं, अगर आपके शरीर मे भी ऑक्सीजन का लेवल कम हो रहा हैं तो आप प्रोनिंग पोजीशन में कुछ देर रह सकते हैं।

प्रोनिंग एक प्राचीन तकनीक हैं जिसका इस्तेमाल शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाने के लिए किया जाता रहा हैं। आगे जानते हैं proning position कैसे करते हैं।

प्रोनिंग के लिए 5 से 6 तकियों की जरूरत होगी। सबसे पहले पेट के बल चटाई पर लेट जाए फिर एक तकिया गर्दन के थोड़ा नीचे रखें, एक एक तकिया छाती और पेट के नीचे रखें और एक या दो तकिया पैर के पंजों के नीचे रखें। इस पोजीशन को ही प्रोनिंग पोजीशन कहा जाता हैं।

प्रोनिंग पोजीशन में 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक लेटा जा सकता हैं और ध्यान दे कि इस बीच लेटने की पोजीशन थोड़ी थोड़ी देर बाद बदलते रहें, दाईं और बाईं करवट बदलते रहें।

शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए क्या खाये 

शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने (sharir me oxygen kaise badhaye) के लिए आहार भी बहुत आवश्यक होता हैं ऊपर हमने आपको बताया की कैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने में मदद करते हैं, आयरन के साथ साथ आपको अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होगी।

  • विटामिन बी12 – विटामिन बी12 आपको अंडा, चिकन, टूना फिश, एवोकाडो, मूंगफली, ब्रोकली, ब्राउन राइस और पनीर आदि से प्राप्त होगा। 
  • विटामिन बी 5 – चिकन, टूना फिश, अंडा, मशरूम, मूंगफली, एवाकाडो, ब्रोकली का सेवन करें।  (विटामिन सी के स्रोत, फायदे और नुकसान)
  • विटामिन ए –  विटामिन ए  के लिए खाने में अंडा, मछली, शकरकंद, पालक, पनीर, गाजर, आम और हरे पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। 
  • कॉपर –  कॉपर के लिए आलू, तिल, काजू और मशरूम का सेवन करें। (प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत और फायदे)

शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कैसे चेक करें – How to check oxygen level In Hindi

शरीर में ऑक्सीजन लेवल कितना होना चाहिए, शरीर में ऑक्सीजन की कमी के लक्षण और शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाये जानने के बाद कुछ लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर हम शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कैसे चेक करें।

शरीर में ऑक्सीजन का सही लेवल चेक करने के लिए आपके पास ऑक्सीमीटर (oximeter) का होना बहुत जरूरी हैं। ऑक्सीमीटर आपको एक हज़ार से दो हज़ार रुपए के बीच ऑनलाइन मिल जाएगा। इस समय भयानक स्थिति को देखते हुए आपके पास ऑक्सीमीटर (oximeter) जरूर होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आजीवन स्वस्थ रहने के 21 नियम व उपाय 

उपर बताए गए सभी तरीकों की साहयता से आप शरीर में ऑक्सीजन बढ़ा सकते हैं। अगर आपको पहले से किसी तरह की कोई शारीरिक परेशानी या बीमारी हैं तो आप अपने डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही ये शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय इस्तेमाल करें। उम्मीद हैं की आपको हमारा यह पोस्ट शरीर में ऑक्सीजन कैसे बढ़ाये (how to increase oxygen level in hindi) पसंद आया होगा और आपने इससे कुछ सीखा होगा। 

आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment