स्वस्थ कैसे रहें, स्वस्थ रहने के 21 नियम व उपाय | Swasth rahne ke niyam

Swasth rahne ke niyam : आप सब ने एक कहावत जरूर सुनी होगी “हेल्थ इज वेल्थ” यानी हमारा स्वास्थ्य ही हमारी सम्पत्ति हैं। स्वास्थ्य से बड़ी सम्पत्ति या दौलत इस दुनिया में कोई दूसरी चीज नहीं हैं। अपनी दौलत का आनंद भी आप तभी ले पाएंगे जब आप पूरी तरह से स्वस्थ और फिट रहेंगे।

इजी लाइफ हिंदी के इस पोस्ट में हम आपको आज हमेशा स्वस्थ कैसे रहें (swasth kaise rahe), स्वस्थ रहने के नियम (swasth rahne ke niyam in hindi) और स्वस्थ रहने के घरेलू नुस्खें (swasth rahne ke gharelu nuskhe) के बारे में बता रहे हैं, जिनकी सहायता से आप शारीरिक और मानसिक तोर पर हमेशा स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।

स्वस्थ रहने (swasth kaise rahe) के लिए दिनचर्या और खानपान की अहम भूमिका होती हैं, स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या और खानपान कैसा होना चाहिए और स्वस्थ रहने का मंत्रा (swasth rahne ka mantra) क्या हैं इस विषय में हम आगे जानेंगे, अगर आप भी स्वस्थ रहने के उपाय और नियम जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्वस्थ रहने के नियम – Swasth Rahne ke Niyam

swasth rahne ke upay niyam

1. सुबह जल्दी उठे 

स्वस्थ कैसे रहें (swasth kaise rahe) के लिए आपको सबसे पहले सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठने के जितने भी स्वास्थ्य लाभ गिनाए जाए उतने कम हैं। सुबह का शांत  वातावरण और शुद्ध वायु शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हितकारी होती हैं, यह आपको पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करती हैं।

एक अध्ययन में पता चला हैं की जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उन्हें पेट से संबंधी रोग कम होते हैं और उनका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता हैं। इसके साथ ही जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनका दिमाग भी तेज रहता हैं और उनके दिमाग में यूनिक आईडिया ज्यादा आते हैं। जो लोग अपने जीवन से सफल हुए हैं वो भी सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं।   

2. सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पिए 

hot water

सुबह जल्दी उठने के बाद आपको सबसे पहले पानी पीना चाहिए। सुबह दो गिलास हल्का गुनगुना पानी पीने से शरीर में ऊर्जा का विकास होता हैं, पेट अच्छी तरह साफ होता हैं, पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, पेट में गैस और कब्ज़ की समस्या दूर होती हैं, स्किन हेल्दी रहती हैं, जोड़ों का दर्द दूर होता हैं और सर्दी, खांसी व जुखाम की समस्या नहीं होती।

सुबह गुनगुना पानी पीना स्वस्थ रहने का एक अहम और महत्वपूर्ण नियम (swasth rahne ka niyam) हैं, इसका पालन आप अवश्य करें। कुछ दिन लगातार सुबह जल्दी उठकर गर्म पानी पीने के फायदे आपको कुछ ही दिनों में अपने शरीर में दिखने लगेंगे। 

3. सुबह की सैर जरूर करें 

morning walk

स्वस्थ रहने के नियम (swasth rahne ka mantra) में सुबह की सैर यानी मॉर्निंग वॉक भी बहुत जरूरी होती हैं। सुबह 30-40 मिनट तेज कदम मॉर्निंग वॉक करने से शरीर का मोटापा कम होता हैं, पेट की समस्याएं दूर होती हैं, पाचन तंत्र मजबूत होता हैं, शरीर में एनर्जी और स्टैमिना बढ़ता हैं, शरीर में शुगर लेवल नियंत्रित रहता हैं और मसल्स मजबूत होती हैं।

इसके साथ ही दिल के स्वास्थ्य के लिए भी सुबह की सैर लाभकारी होती हैं। सुबह की सैर मानसिक बीमारियों के लिए भी फायदेमंद हैं।  

यह भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक के 21 बेहतरीन फायदे 

4. योग और प्राणायाम करें

yoga poses

 रोज सुबह योग और प्राणायाम करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं और शरीर रोगों से दूर रहता हैं। इसके साथ ही रोज योग और प्राणायाम करने से शरीर फिट और लचीला रहता हैं। मोटापा, डायबिटीज, ह्रदय और पेट से जुड़ी बीमारियों में सुबह योग करना फायदेमंद होता हैं।

इसके साथ ही रोज योग और प्राणायाम करने से मन शांत रहता हैं और गुस्सा व तनाव दूर रहता हैं। योग करने के लिए आपको किसी यंत्र या सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती आप आसानी  से घर पर ही 20-30 मिनट का समय निकालकर योग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : योग के शारीरिक और मानसिक लाभ तथा शुरुआत के लिए कुछ आसान योगासन   

5. सुबह का नाश्ता जरूर करें 

सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन का सबसे अहम खाना होता हैं। कुछ लोगों का मानना हैं कि सुबह हल्का भोजन ही करना चाहिए और वह चाय-ब्रेड या चाय-पराठा खा कर ही काम चलाते हैं, जो सही नहीं हैं। सुबह आपको एक हेल्दी नाश्ता करना चाहिए जिनमें अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हो, खासकर सुबह के नाश्ते में प्रोटीन जरूर होना चाहिए।

स्वस्थ रहने के नियम (swasth rahne ke niyam in hindi) में सुबह का नाश्ता जरूरी हैं। सुबह के नाश्ते में आप दलिया, ओट्स, अंडा, पोहा, फलों का रस, अंकुरित अनाज आदि शामिल कर सकते हैं। पराठा, व्हाइट ब्रेड, चाय, और तैलीय पदार्थों का सेवन सुबह नाश्ते में बिल्कुल भी न करें।

6. चीनी का इस्तेमाल कम करें

Chini ke nuksan

चीनी स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होती हैं, इसका सेवन आपको कम ही करना चाहिए। चीनी और चीनी से बनी चीजों के सेवन से शरीर में मोटापा बढ़ता हैं, स्किन जल्दी बूढ़ी होती हैं, डायबिटीज का खतरा बढ़ता हैं, पाचन कमजोर होता हैं और यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करती हैं।

चीनी में कोई भी पोषक तत्व नहीं होता इसमे केवल हाई कैलोरी होती हैं जो शरीर का वजन बढ़ाने का कार्य करती हैं। चीनी की जगह आप गुड़, धागे वाली मिश्री या फिर शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्वस्थ कैसे रहें (swasth kaise rahe) के लिए चीनी को अपनी डाइट से पूरी तरह हटा दें। 

7. नमक और नमकीन चीजों का सेवन कम करें

चीनी की तरह ज्यादा मात्रा में सफेद नमक या ज्यादा नमकीन चीजें खाना भी हेल्थ के लिए हानिकारक होता हैं। वैसे तो नमक हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता हैं मगर ज्यादा मात्रा में नमक के सेवन से भी मोटापा बढ़ सकता हैं। 

नमक बॉडी में पानी को होल्ड करने का काम करता हैं जिसके कारण शरीर में पानी जमा होने लगता हैं और मोटापा बढ़ने लगता हैं। इसलिए नमक का सेवन कम ही करना चाहिए। सलाद, दही, छाछ आदि में आप सफेद नमक की जगह काला नमक इस्तेमाल करें।

8. दिन में एक फल जरूर खाएं 

fruits

swasth rahne ke niyam में अगली चीज हैं की आपको रोज एक फल जरूर खाना चाहिए। फलों से हमें विटामिन और मिनरल प्राप्त होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आप दिन में कोई सा भी एक मौसमी फल जैसे पपीता, संतरा, अमरूद, तरबूज, अनार, केला, आम आदि लें सकते हैं।

फल खाने का सही समय सुबह या दोपहर का होता हैं, रात के समय फल नहीं खाने चाहिए। इसके साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद भी फल नहीं खाने चाहिए।

9. दिनभर खूब पानी पिएं

हमेशा स्वस्थ (swasth rahne ke niyam in hindi) और फिट रहने के उपाय में पानी की भूमिका सबसे ज्यादा अहम होती हैं। दिनभर पानी पीने से शरीर की सफाई होती हैं, शरीर से विषाक्त पदार्थ मूत्र के रास्ते बाहर निकलते हैं, पेट की कब्ज दूर होती हैं और आंतों में जमा मल आसानी से बाहर निकलता हैं। 

साथ ही ज्यादा पानी पीने से शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता हैं जिससे वजन कम होने में मदद मिलती हैं, फेस ग्लो बढ़ता हैं, बाल मजबूत होते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ती हैं। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए आपको एक दिन में 3 -4 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। 

10. ऑयल पुल्लिंग (Oil Pulling) करें 

oil pulling

 स्वस्थ रहने के लिए (swasth rahne ke upay) आपके दांतों और मसूड़ों का भी स्वस्थ रहना बहुत जरूरी हैं। दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए केवल दांत साफ करने से ही काम नहीं चलने वाला आपको इसके लिए ऑयल पुल्लिंग यानी की तेल से कुल्ला करना चाहिए।

ऑयल पुल्लिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक दंत तकनीक हैं जिसके अनेकों फायदे हैं। ऑयल पुल्लिंग करने से मुंह के अंदर के सभी बैक्टीरिया तेल के साथ चिपककर बाहर निकल जाते हैं। 

नियमित ऑयल पुल्लिंग करने से दांत सफेद और चमकदार रहते हैं, मसूड़ों में दर्द नहीं होता, मुंह में बदबू नहीं आती, गले के इन्फेक्शन और मुंह के छालों के लिए भी ऑयल पुल्लिंग लाभकारी होता हैं। अगर आपको नहीं पता की ऑयल पुल्लिंग कैसे करते हैं और किस तेल से ऑयल पुल्लिंग करें तो इसके लिए आप हमारा यह पोस्ट पढ़ सकते हैं – ऑयल पुल्लिंग करने का तरीका, फायदे और नुकसान।

11. सलाद और हरी सब्जियां खूब खाएं 

सलाद और हरी सब्जियों में फाइबर, विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं इसलिए आपको इनका सेवन जरूर करना चाहिए। हरी सब्जियों में मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।

अगर भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद हो तो कभी भी कब्ज, गैस और अपच की शिकायत नहीं हो सकती। जबकि सलाद और हरी सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं साथ की इनके सेवन से शरीर की इम्युनिटी पॉवर (swasth rahne ke tips) भी बढ़ती हैं। शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय और तरीके

12.  स्वस्थ कैसे रहें के लिए प्रोटीन युक्त भोजन करें

eggs

 आजीवन स्वस्थ रहने के नियम (swasth rahne ke upay) में प्रोटीन युक्त आहार भी अहम हैं। प्रोटीन शारीरिक विकास, मांसपेशियों के विकास, शरीर में ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता हैं, साथ ही त्वचा और बालों की हेल्थ के लिए भी प्रोटीन आवश्यक होता हैं। रोटी और चावल खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता, इसलिए आपको प्रोटीन के लिए कुछ अन्य खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होगी। 

मीट, मछली, अंडा, दाल, पनीर, दूध, अंकुरित अनाज आदि प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, इसलिए आपको इन्हें भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। सामान्यतः आपको अपने वजन के अनुसार प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं। एक किलो बॉडी वेट पर एक ग्राम प्रोटीन अवश्य लेना चाहिए। अगर आप एक्सरसाइज या कोई अन्य शारीरिक मेहनत का कार्य करते हैं तो आपको प्रोटीन ज्यादा मात्रा में लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : प्रोटीन के 21 बेहतरीन स्रोत और फायदे तथा नुकसान   

 13. फास्ट फूड और ऑयली फूड से रहे दूर 

फास्ट फूड में किसी भी प्रकार के कोई पोषक तत्व नहीं होते जो शरीर को फायदा पहुंचा सके, इनमे कैलोरी अधिक मात्रा में होती हैं जो केवल वजन बढ़ाने और पाचन तंत्र को खराब करने का काम करते हैं।

इसके साथ ही ऑयली फूड भी शरीर का वजन बढ़ाने और शरीर में आलस उत्पन्न करने का काम करते हैं। अगर आप हमेशा स्वस्थ (swasth rahne ke tips) और फिट रहना चाहते  हैं तो आपको फास्ट फूड और ऑयली फूड का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। 

14. सोडा और कोल्ड ड्रिंक का सेवन बंद करें 

फास्ट फूड्स की तरह सोडा और कोल्ड ड्रिंक भी शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ज्यादातर कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं जो केवल शरीर का वजन बढ़ाने का काम करते हैं।

कोल्ड ड्रिंक की जगह आप फलों का तजा रस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी, आम पन्ना जैसे पेय पदाथों क सेवन करें, जिनसे आपके शरीर को पोषक तत्व भी मिलेंगे। यह भी पढ़े : वजन कम करने के लिए बेहतरीन 15 ड्रिंक्स और जूस     

15.  स्वस्थ रहने के लिए सूखे मेवे खाएं 

swasth rahne ke niyam

स्वस्थ रहने के टिप्स (swasth rahne ke tips) में सूखे मेवों का सेवन भी स्वास्थय के लिया लाभकारी होता हैं। सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, मूंगफली, छुहारे आदि में प्रचुर मात्रा में गुड फैट्स और प्रोटीन पाया जाता हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर की कमजोरी दूर करने में सहायक होते हैं। सूखे मेवों की तासीर गर्म होती हैं इसलिए इनका सेवन एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

16. स्वस्थ रहने के लिए व्रत रखें  

अगर आप जीवन भर स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो आपको बीच बीच में फास्टिंग भी जरूर करनी चाहिए। फास्टिंग करने से पाचन तंत्र को आराम मिलता हैं, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता हैं और तेजी से कार्य करता हैं।

अगर आपका पाचन तंत्र सही रहेगा और सही से काम करेगा तो आपका शरीर भी बहुत सी बीमारियों से दूर रहेगा। अगर आपका वजन बहुत ज्यादा हैं तो आपको इंटरमिटेंट फास्टिंग करनी चाहिए, इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े : इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या हैं और यह वजन करने में कैसे फयदेमंद हैं

17. स्वस्थ कैसे रहें के लिए मेडिटेशन (ध्यान) करें 

आज के समय में शारीरिक फिटनेस के साथ साथ मानसिक फिटनेस भी बहुत जरूरी हैं। मन को शांत रखने और तनाव को कम करने के लिए आपको रोज 30 मिनट मेडिटेशन यानी ध्यान जरूर करना चाहिए।

नियमित ध्यान करने से तनाव और चिंता दूर होती हैं, मन शांत रहता हैं, गुस्सा कम होता हैं, दिमाग तेज होता हैं और कई मानसिक बीमारियां दूर होती हैं। मेडिटेशन आपको किसी खुली और शांत जगह में करनी चाहिए, जिससे आपका ध्यान लगा रहे और आपको कोई डिस्टर्ब न कर सके। 

18. बॉडी डिटॉक्स करें 

swasth rahne ke upay

हमेशा स्वस्थ रहने के नियम (swasth rahne ke niyam in hindi) के अनुसार आपको समय समय पर अपनी बॉडी को डिटॉक्स करना चाहिए। बॉडी डिटॉक्स करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स यानी जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर रोगों से दूर रहता हैं। नियमित बॉडी डिटॉक्स करने से शरीर का वजन नहीं बढ़ता, शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं, चेहरे पर ग्लो आता हैं, बाल मजबूत होते हैं, मूत्र रोग दूर होते हैं, पेट की आंतों में जमी गंदगी बाहर निकलती हैं, फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और पेट संबंधी रोग नहीं होते। 

यह भी पढ़े : डिटॉक्स वाटर क्या हैं और इन्हें घर पर कैसे बनाये 

19.  रात को हल्का भोजन करें 

सदैव स्वस्थ रहने का उपाय (swasth rahne ke upay) हैं की आपको रात का भोजन हल्का करना चाहिए साथ ही रात का भोजन जल्दी करना चाहिए। रात को हल्का भोजन करने से नींद अच्छी आती हैं, वजन नहीं बढ़ता और शरीर हल्का और लचीला रहता हैं।

कुछ लोग रात को बहुत ज्यादा भोजन करते हैं जिसके कारण भोजन सही से नहीं पच पाता परिणामस्वरूप शरीर का वजन बढ़ने लगता हैं। साथ ही आपके रात के भोजन में प्रोटीन की मात्रा अधिक और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होनी चाहिए। 

20. भोजन के बाद वॉक जरूर करें 

रात का भोजन करने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए या एक ही जगह पर बैठे नहीं रहना चाहिए। भोजन करने के बाद आपको कुछ देर वॉक जरूर करनी चाहिए। रात के भोजन के बाद वॉक करने से भोजन आसानी से जल्दी पचता हैं और इससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता हैं।

कुछ लोग रात का भोजन देरी से करते हैं और भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं जो गलत हैं, अगर आप हमेशा स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं (swasth kaise rahe) तो आप यह गलती कभी न करें। 

21. स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद लें 

फिजिकल और मेन्टल हेल्थ के लिए एक अच्छी नींद बहुत ज्यादा जरूरी हैं। आज के समय में कुछ लोग रात को देरी से सो रहे हैं जिसके कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती हैं। नींद पूरी न होने के कारण तनाव बढ़ता हैं, शरीर में अलस बढ़ता हैं, नए विचार मन में नहीं आते और शरीर हर पल थका थका सा रहता हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। 

स्वस्थ रहने के उपाय – Swasth Rahne Ke Upay in Hindi

स्वस्थ रहने के कुछ उपाय (swasth rahne ke upay in hindi) इस प्रकार हैं आप इनका भी ध्यान जरूर रखें। 

  • फ्रिज के पानी की जगह मटके का पानी पिए, फ्रिज का ठंडा पानी शरीर के लिए नुकसानदायक होता हैं। 
  • सुबह खाली पेट कभी भी चाय या कॉफी न पिएं,  चाय और कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन भी न करें। 
  • स्वस्थ रहने के उपाय (swasth rahne ke upay) में सुबह का नाश्ता कभी भी मिस न करें, सुबह नाश्ता जरूर करें। 
  • रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पिए, सर्दियों के मौसम में दूध में थोड़ी हल्दी मिक्स करके पिए 
  • अपने खाने में अदरक, लहसुन, दालचीनी, काली मिर्च जैसे मसलों को जरूर शामिल करें, यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं।
  • कभी फास्ट फूड खाने का मन करें तो इन्हें हेल्दी तरीके से घर पर ही बनाये। 
  • भोजन अच्छी तरह चबाकर कर खाये, भोजन को इतना चबाना चाहिए की उसका आधा पाचन मुंह के अंदर ही हो जाए। 
  • भोजन के बीच में कभी भी ज्यादा पानी न पिएं। 
  • स्वस्थ रहने के उपाय (swasth rahne ke upay) में दिन में दो बार दांत जरूर साफ करें। 
  • अपनी पसंद का काम करें और दोस्त बनाये। 

स्वस्थ रहने के घरेलू नुस्खें व उपाय – Swasth Rahne ke Gharel Nuskhe 

स्वस्थ रहने के उपाय जानने के बाद अब बात करते हैं स्वस्थ रहने के घरेलू उपाय (swasth rahne ke ghaerlu nuskhe) व घरेलू नुस्खों की, जो आपको फिट और हेल्दी रखने में मदद करेंगे। आप अपनी सुविधानुसार इनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. सुबह उठकर सबसे पहले 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं और उसके बाद ही अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ाएं। सुबह खाली पेट कभी भी चाय या कॉफी का सेवन न करें।

2. अपने सुबह के नाश्ते में प्रोटीन को शामिल करें, इसके लिए आप ओट्स, अंडे या प्रोटीन शेक का सेवन कर सकते हैं। सुबह ऑयली फूड और फास्ट फूड के सेवन से बचें और इनसे दूर ही रहें।

3. स्वस्थ रहने के घरेलू नुस्खें (swasth rahne ke gharelu nuskhe) में आप नियमित नारियल पानी, बेल शरबत, गन्ने का रस, अनार का रस, संतरे का रस व हरी सब्जियों के रस का सेवन करें।

4. स्वस्थ रहने (swasth kaise rahe) के लिए शरीर के साथ दिमाग का शांत रहना भी जरूरी होता हैं। दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान और योग के साथ साथ आप अपनी मनपसंद का कार्य करें, अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें और अपने गुसे पर काबू रखें।

5. स्वस्थ रहने के घरेलू नुस्खें (swasth rahne ke gharelu nuskhe) में अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा बादाम, छुहारे, किशमिश,अंडे का सफेद भाग, मछली, सलाद, हरी सब्जियां, फल और फलों का रस, अनाज और डिटॉक्स वाटर का इस्तेमाल करें।

सारांश – Conclusion

स्वस्थ (swasth kaise rahe) और फिट रहना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं हैं आप बस इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर खुद को हमेशा स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता हैं। अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं तो आप इस दुनिया में कोई सा भी काम आसानी से कर सकते हैं। 

उम्मीद हैं की आपको हमारा यह पोस्ट स्वस्थ कैसे रहें (swasth kaise rahe), स्वस्थ रहने के नियम (swasth rahne ke niyam in hindi) और स्वस्थ रहने के उपाय (swasth rahne ke upay in hindi) पसंद आया होगा और आप भी कल से ही इन नियमों का पालन करके अपने आप को स्वस्थ और फिट रखने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ और जीवन शैली से जुड़ी इसी प्रकार की अन्य जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के दूसरे आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और अपना अनुभव हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment